Hina Khan New Post: हिना खान (Hina Khan) अब एक बार फिर से फॉर्म में आ गई हैं। उनका नया शो गृह लक्ष्मी स्ट्रीम होने वाला है। एक्ट्रेस को एक बार फिर से पर्दे पर देख उनके फैंस का दिल खुश हो गया है। वहीं साल 2024 भी एक्ट्रेस के लिए बहुत ही दर्द वाला रहा। हिना ने ब्रेस्ट कैंसर के दर्द को झेला है और अभी भी वो इस बीमारी की पीड़ा को सह रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो गया है जिसे देख फैंस कंफ्यूज हो गए हैं। आइए देख लेते हैं कि अब हिना ने ऐसा क्या लिख दिया जिसने सनसनी फैला दी।
हिना खान की धांसू एंट्री
हिना खान ने टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपनी खास पहचान बनाई। इस शो के माध्यम से ही वो घर-घर में इतनी फेमस हो गईं कि लोग हिना को अक्षरा सिंह के नाम से ही जानने लगे। एक्ट्रेस ने बिग बॉस में भी अपना जलवा दिखाया और भी कई शो में काम किया। लेकिन बीते साल कैंसर जैसी बीमारी का दर्द झेलने वाली एक्ट्रेस ने अपने इलाज की वजह से काम से ब्रेक ले लिया था। वहीं अब उन्होंने एक बार फिर से गृह लक्ष्मी से धांसू एंट्री मारी है और इसका सबूत उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद है जिसमें शो के प्रोमो दिखाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: 45 करोड़ की फिल्म ने कमाए सिर्फ 70 हजार, बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी डिजास्टर मूवी
हिना के नए पोस्ट से फैंस कंफ्यूज
हिना खान अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को हाल समाचार देती रहती हैं। इसी बीच इंस्टा स्टोरी पर हिना ने कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिसे देख फैंस कंफ्यूज से हो गए हैं। उन्होंने लिखा है- लोग कहते हैं अच्छे लोगों को चुनो और बुरे लोगों को जिंदगी से बाहर निकालो। लेकिन मैं कहती हूं कि लोगों में से अच्छाई ढूंढो और बुराई को इग्नोर करो। क्योंकि हर इंसान परफेक्ट नहीं होता। अब एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों और किसके लिए लिखा वो समझने में थोड़ा मुश्किल आ रही है।
अबु धाबी में इंजॉय की विंटर वेकेशन
हिना खान के लिए साल 2024 कुछ अच्छा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और हर परेशानी का डटकर सामना किया। वहीं साल के अंत में उन्होंने विंटर वेकेशन को अबु धाबी में सेलिब्रेट किया और अपने फैंस को बताया कि वो अब पहले से बहुत ठीक हैं। एक्ट्रेस ने क्रिसमस भी वहीं पर सेलिब्रेट किया और अपनी फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की ताकी उनके चाहने वालों को सुकून मिले।
यह भी पढ़ें: Rohit Sharma को सपोर्ट कर बुरी फंसी Vidya Balan, अपने ही पोस्ट पर हुईं जमकर ट्रोल
संबंधित खबरें
डबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
48 mins agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines