पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पूरा देश अपना समर्थन दे रहा है। बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी देश के सशस्त्र बलों की जयकार करते हुए लोगों से एकजुटता की अपील कर रहे हैं। हिना खान ने भी ऑपरेशन सिंदूर का सपोर्ट किया लेकिन इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। यही नहीं उन्हें अनफॉलो तक करने की धमकी दी गई। ऐसा खुद हिना खान का कहना है। अब एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
हिना खान ने शेयर किया पोस्ट
हिना खान ने बिना किसी का नाम लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘पूरी लाइफ मैंने सीमा पार से सिर्फ स्नेह देखा है। ऑपरेशन सिंदूर से पहले और बाद में अपने देश को सपोर्ट करने के बाद, आप में से कई लोगों ने मुझे गाली दी। मुझे कोसा और कई लोगों ने मुझे अनफॉलो कर दिया। कई लोगों की ओर से मुझे अनफॉलो करने की धमकी दी जा रही है। इस धमकी के साथ गाली-गलौज,अश्लील और अपमानजनक नफरत भी है, जो सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि मेरी मेडिकल हेल्थ, फैमिली और मेरे यकीन के लिए भी है।’
यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ‘Operation Sindoor’ पर फिल्म अनाउंस, जारी हुआ पोस्टर
ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
हिना खान ने आगे लिखा, ‘मैं आपसे हमारे देश का सपोर्ट करने की उम्मीद नहीं रखती हूं। आप अपने देश को सपोर्ट करते हैं, ये ठीक है, मैं आपसे आपसी अलगाव से हटकर बारीकियों को समझने की उम्मीद नहीं रख रही हूं। मैं सिर्फ ये उम्मीद कर रही हूं कि आप कम से कम उतना मानवीय व्यवहार करेंगे जितना मैं आप सभी के प्रति करती आई हूं। हालांकि मुझे लगता है कि यही अंतर है। अगर मैं इंडियन नहीं तो कुछ नहीं हूं। मैं हमेशा एक इंडियन रहूंगी, सबसे पहले। इसलिए आगे बढ़ो, मुझे अनफॉलो कर दो। मुझे परवाह नहीं है।’
अपने देश को करूंगी सपोर्ट
एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैंने आप लोगों में से किसी को गाली या श्राप नहीं दिया। सिर्फ अपने देश को सपोर्ट किया है। आप जो कहते हैं, वह आपको परिभाषित करता है। आप जो चुनते हैं, वह आपकी विचारधारा को परिभाषित करता है। मुश्किल वक्त में आप कैसे काम करते हैं ये बतौर इंसान आपकी गहराई को दिखाता है। मुझे इससे कोई लेना-देना नहीं है। मैं सिर्फ अपने देश को सपोर्ट करूंगी। जय हिंद!’
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
18 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
22 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
22 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines