Hina Khan Talk About Cancer Battle: कैंसर से लड़ रहीं हिना खान (Hina Khan) ने एक बार फिर से कमबैक कर लिया है। इन दिनों एक्ट्रेस अपने नए शो गृहलक्ष्मी को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में उन्होंने एक दमदार महिला का किरदार निभाया है जो बिल्कुल उनकी रियल लाइफ से मैच करता है। हमारा मतलब है कि जैसे उन्होंने असल जिंदगी में ब्रेस्ट कैंसर का डटकर मुकाबला किया उसी तरह शो में भी उनका रोल एक ऐसी लड़की का है जो विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारती और एक ऐसा मुकाम हासिल करती है जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था। अब हाल ही में हिना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कैंसर बैटल की जर्नी के बारे में खुलकर बात की और इस दौरान वो इमोशनल भी हो गईं।
खाना खाते हुए चला कैंसर का पता
हिना खान ने हाल ही में बताया कि वो रात का खाना अपने परिवार के साथ बैठकर खा रही थीं। तभी उनके बॉयफ्रेंड घर में आए और उन्होंने मेरा खाना खत्म होने का इंतजार किया। इसके बाद जब उन्होंने बताया कि मुझे स्टेज 3 का ब्रेस्ट कैंसर है तो मैं और मेरा पूरा परिवार शॉक्ड हो गया। मैं अपना सिर नीचे करके बैठ गई। 10 मिनट तक किसी ने भी बात नहीं की सभी एक दम चुप थे और समझ नहीं पा रहे थे की ये क्या हो गया।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ में वायरल मोनालिसा को मिला लीड रोल, बड़े फिल्म मेकर ने दिया ऑफर
फालूदा ने दी इंस्पिरेशन
हिना खान ने कैंसर की लड़ाई को कैसे लड़ा इस पर खुलकर बात करते हुए कहा कि ये न्यूज़ मुझे कंज्यूम करने ही वाली थी और मैं रोने ही वाली थी कि अचानक गेट पर कोई आया। वो और कोई नहीं मेरा फालूदा वाला था, जिसका ऑर्डर मेरे भाई ने मेरे कहने पर कुछ देर पहले ही दिया था। मैं उसे देखती ही रह गई और समझने की कोशिश करने लगी की अभी ही ये फालूदा वाला क्यों आया।
फालूदा से आया जिंदगी में टर्निंग प्वाइंट
हिना ने कहा कि मैं समझ गई की ये ही मेरी लाइफ है मैंने फालूदा मंगवाया है तो मुझे उसे इंजॉय करना चाहिए न की बीमारी के बारे में सोचकर रोना चाहिए। वहीं से मेरी लाइफ का एक खास टर्निंग प्वाइंट आया और मैं समझ गई की मुझे क्या करना है। मैं इस बीमारी से डील कर लुंगी। मैंने अपने भाई से फालूदा लाने के लिए कहा और सर्व करने के लिए कहा तो सभी मुझे हैरानी से देखने लगे। मैंने कहा कि हमें फालूदा खाना चाहिए और सब ठीक है। उनकी इस कैंसर बैटल को सुन लाखों लोगों को प्रेरणा मिली, लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस थोड़ी इमोशनल हो गईं।
यह भी पढ़ें: Hina Khan के चेहरे पर नहीं दिखा कैंसर का दर्द, बॉसी लुक कैरी कर एक्ट्रेस ने बताया कैसी है उनकी तबीयत
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
13 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
14 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines