Hina Khan Wedding Video: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने बीत दिन बुधवार को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। उनकी शादी की भनक पहले तो किसी को नहीं लगी लेकिन जब एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर की तो उनके फैंस भी सरप्राइज हो गए। सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई और फैंस हिना खान और रॉकी जायसवाल को शादी की बधाई देते नहीं थके। अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी का इमोशनल और बेहद खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हिना अपने पति रॉकी जायसवाल से दिल छू लेने वाली बात कहते हुए उन्हें धन्यवाद दे रही हैं।
हिना ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो
हिना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शादी का खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने के बीच शादी के बंधन में बंधते हुए देखा जा सकता है। हिना मेहमानों की मौजूदगी में पति रॉकी जायसवाल के साथ अपनी शादी की शपथ पढ़ रही हैं। वहीं रॉकी एक्ट्रेस के पैरों में पायल पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में हिना बेहद इमोशनल नजर आई हैं।
यह भी पढ़ें: Shazahn Padamsee कौन हैं? जिन्होंने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, Housefull 2 से बटोरी थी चर्चा
पति रॉकी जायसवाल को दिया धन्यवाद
इसके बाद एक्ट्रेस पति रॉकी को धन्यवाद देते हुए कहती हैं, ‘प्यार करना सुंदर है लेकिन एक महिला को गले लगाना, वो भी मेरी लाइफ में सभी अनिश्चितताओं के साथ…. मुझे नहीं पता है कि कल क्या होगा। मेरी सभी खामियों के साथ, एक महिला को एक्सेप्ट करना दुनिया की सबसे बड़ी ब्लेसिंग हैं। बहुत बहुत धन्यवाद।’
रॉकी ने हिना को बताया अपनी दुनिया
उधर, रॉकी जायसवाल ने भी वाइफ हिना खान के सामने अपनी फीलिंग्स को बयां करने का मौका जाने नहीं दिया। उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी दुनिया बताया। वीडियो में रॉकी कहते हैं, ‘वह मेरी दुनिया ही नहीं बल्कि मेरी आत्मा हैं। वह मेरा दिल हैं और वही सब कुछ घुमाती हैं। मुझे उस वक्त सब कुछ समझ आता है, जब वह हंसती हैं। उस नोट पर सभी को सुनिश्चित करना होगा कि वह हमेशा हंसती रहें। आई लव यू।’ इस पर हिना खान ने भी आई लव यू कहते हुए रॉकी के लिए अपना प्यार जताया।
मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की ड्रेस
बता दें कि हिना खान ने अपनी शादी के लिए बेहद सिंपल लुक चुना। उन्होंने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई खूबसूरत साड़ी और ज्वेलरी को पहना था। हिना ओपल ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। उनकी साड़ी में सोने और चांदी के धागों से कढ़ाई की गई थी। वहीं वाइफ हिना को मैच करते हुए रॉकी जायसवाल ने भी मनीष मल्होत्रा की सिग्नेचर शेरवानी पहनी जिसमें वह बेहद हैंडसम लगे।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines