Hina Khan Latest Post: टीवी की ‘अक्षरा’ यानी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। हिना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव है और लगातार कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर कर रही है। हिना के पोस्ट देखकर साफ है कि भले ही कुछ भी हो, लेकिन हिना बहुत हिम्मत से इसका सामना कर रही हैं। हालांकि हिना कुछ ऐसे भी पोस्ट शेयर कर रही हैं, जिससे देखकर साफ लगता है कि हिना का दर्द कम ही नहीं हो रहा है।
हिना ने फिर शेयर किया पोस्ट
कुछ देर पहले हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में हिना खान ने लिखा है कि वो रब थाम ले तो, दुनिया वाले चाहकर भी कभी नहीं गिरा सकते। हिना के इस पोस्ट को देखकर लोगों का कहना है कि हिना बहुत दर्द में हैं और उनका दर्द भले ही कम नहीं हो रहा, लेकिन फिर भी वो इससे बराबर लड़ रही हैं।
Hina Khan
वर्कआउट का वीडियो वायरल
गौरतलब है कि हिना खान ने कुछ ही दिन पहले अपने ब्रेस्ट कैंसर के लिए पहली कीमोथेरेपी के बाद वर्कआउट का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में हिना खूब पसीना बहाती नजर आईं। वीडियो पर लोगों ने कमेंट किया कि हिना बहुत हिम्मत वाली हैं और वो इस परेशानी से जल्दी ही बाहर भी निकल जाएगी। हिना खान के इस बुरे वक्त में अपनी हिम्मत बांध रखी है और एक्ट्रेस लगातार इस परेशानी से बाहर निकलने के लिए हर मुश्किल का सामना कर रही हैं।
खुद को फिट रखती हैं हिना खान
बता दें कि कुछ ही दिनों पहले हिना खान ने अपने ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी दी थी। जी हां, हिना ने एक पोस्ट के जरिए लोगों के साथ ये खबर शेयर की। हिना का ये पोस्ट जैसे ही सामने आया, तो हर कोई हैरान रह गया, किसी को भी इस पर भरोसा नहीं हुआ कि खुद पर इतना ध्यान देनी वाली हिना, जो अपनी हेल्थ को लेकर बहुत केयरिंग हैं उन्हें इतनी खतरनाक बीमारी कैसे हो सकती है? लेकिन लोगों को इस पर ना चाहते हुए भी भरोसा करना पड़ा।
कैंसर की वजह से बहुत परेशान हैं एक्ट्रेस!
बताते चलें कि हिना खान के ब्रेस्ट कैंसर का इलाज जारी है और इसके लिए एक्ट्रेस अपनी पहली कीमोथेरेपी भी ले चुकी हैं। हाल ही में कीमो की वजह से उनकी बॉडी पर जो निशान हुए थे, वो भी दिखाए थे। कुछ भी हो पर हिना डटी हुई हैं। हर कोई दुआ कर रहा है कि एक्ट्रेस जल्दी ही ठीक हो जाए।
यह भी पढ़ें- Malaika Arora ने बातों-बातों में Arjun Kapoor पर साधा निशाना! बोलीं- अगर तुम समझते…
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines