हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'हर कोई आपके शब्दों के लायक....', Hina Khan ने Rozlyn Khan के दावों पर किया रिएक्ट!

Hina Khan, Rozlyn Khan: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान और रोजलिन खान इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। रोजलिन खान ने हिना के कैंसर पर सवाल उठाए हैं। इस बीच अब हिना ने भी रोजलिन पर तंज कसा है।

विज्ञापन
Hina Khan, Rozlyn Khan

Hina Khan, Rozlyn Khan: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हिना अपने पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट करती रहती है। हिना के फैंस को भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों हिना खान और रोजलिन खान चर्चा में हैं। रोजलिन खान ने हिना खान की मेडिकल रिपोर्ट्स शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने दावा किया है कि हिना को स्टेज थ्री का नहीं बल्कि स्टेज टू का ब्रेस्ट कैंसर है। वैसे तो हिना ने रोजलिन के इन दावों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन हिना का एक पोस्ट ऐसा है, जिससे लग रहा है कि उन्होंने रोजलिन पर तंज तसा है।

हिना खान ने शेयर किया पोस्ट

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी कुछ ही देर पहले एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में हिना खान ने एक लाइन को हाईलाइट किया है। हिना ने जिस लाइन को हाईलाइट किया है, उसमें लिखा है कि कभी-कभी, खामोशी गोल्डन होती है। हर सिचुएशन में आपके शब्द की आवश्यकता नहीं होती और हर कोई आपके शब्दों के लायक नहीं है। हिना ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है।

Hina Khan

हिना ने लिखा ये कैप्शन

हिना ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि सबसे बड़ा, सबसे बड़ा लाइफ का लेसन और यूनिवर्स भी मुझसे सहमत है। गौरतलब है कि हाल ही में रोजलिन खान ने हिना खान की मेडिकल रिपोर्ट्स अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। हालांकि, अब हिना का ये पोस्ट सामने आने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि हिना ने ये तंज रोजलिन खान पर कसा है, लेकिन हिना ने किसी का नाम नहीं लिया है पर लोग यही सोच रहे हैं।

क्या है रोजलिन खान का कहना?

दरअसल, रोजलिन खान का कहना है कि हिना खान ने लोगों को गुमराह किया है क्योंकि उन्हें स्टेज थ्री नहीं बल्कि टू का कैंसर है। रोजलिन का कहना है कि अगर हिना को स्टेज थ्री का कैंसर है, तो वो इतनी जल्दी ठीक कैसे हो गई। साथ ही उनका ये भी कहना है कि अगर हिना को स्टेज थ्री का कैंसर है और उनकी सर्जरी हुई है, तो वो कैसे इतनी जल्दी स्कूबा डाइविंग कर रही हैं। अब देखने वाली बात होगी कि क्या हिना खान रोजलिन के इन दावों पर रिएक्ट करेंगी या नहीं?

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी एक्ट्रेस से शादी करना चाहते हैं Rakhi Sawant के एक्स पति, Hania Aamir को लेकर Ritesh Singh ने शेयर किया वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें