Hina Khan, Rozlyn Khan: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हिना अपने पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट करती रहती है। हिना के फैंस को भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों हिना खान और रोजलिन खान चर्चा में हैं। रोजलिन खान ने हिना खान की मेडिकल रिपोर्ट्स शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने दावा किया है कि हिना को स्टेज थ्री का नहीं बल्कि स्टेज टू का ब्रेस्ट कैंसर है। वैसे तो हिना ने रोजलिन के इन दावों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन हिना का एक पोस्ट ऐसा है, जिससे लग रहा है कि उन्होंने रोजलिन पर तंज तसा है।
हिना खान ने शेयर किया पोस्ट
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी कुछ ही देर पहले एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में हिना खान ने एक लाइन को हाईलाइट किया है। हिना ने जिस लाइन को हाईलाइट किया है, उसमें लिखा है कि कभी-कभी, खामोशी गोल्डन होती है। हर सिचुएशन में आपके शब्द की आवश्यकता नहीं होती और हर कोई आपके शब्दों के लायक नहीं है। हिना ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है।

Hina Khan
हिना ने लिखा ये कैप्शन
हिना ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि सबसे बड़ा, सबसे बड़ा लाइफ का लेसन और यूनिवर्स भी मुझसे सहमत है। गौरतलब है कि हाल ही में रोजलिन खान ने हिना खान की मेडिकल रिपोर्ट्स अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। हालांकि, अब हिना का ये पोस्ट सामने आने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि हिना ने ये तंज रोजलिन खान पर कसा है, लेकिन हिना ने किसी का नाम नहीं लिया है पर लोग यही सोच रहे हैं।
क्या है रोजलिन खान का कहना?
दरअसल, रोजलिन खान का कहना है कि हिना खान ने लोगों को गुमराह किया है क्योंकि उन्हें स्टेज थ्री नहीं बल्कि टू का कैंसर है। रोजलिन का कहना है कि अगर हिना को स्टेज थ्री का कैंसर है, तो वो इतनी जल्दी ठीक कैसे हो गई। साथ ही उनका ये भी कहना है कि अगर हिना को स्टेज थ्री का कैंसर है और उनकी सर्जरी हुई है, तो वो कैसे इतनी जल्दी स्कूबा डाइविंग कर रही हैं। अब देखने वाली बात होगी कि क्या हिना खान रोजलिन के इन दावों पर रिएक्ट करेंगी या नहीं?