Hina Khan: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। हिना की कैंसर से लड़ाई जारी है और एक्ट्रेस का इलाज भी चल रहा है। हालांकि हिना के लिए ये समय बहुत कठिन है, लेकिन फिर भी वो हिम्मत नहीं हार रही हैं और लगातार अपनी सेहत का ध्यान रख रही हैं। फैंस भी हिना के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच हिना ने फिर से एक पोस्ट शेयर कर दिया है, जिसे देखकर फैंस एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।
हिना ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, कुछ देर हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। हिना ने लिखा कि क्या इसे जीतना होगा? एक स्टेप एक समय पर… वही कर रही हूं, जो मैंने खुद से करने का वादा किया था। हां.. जैसा कि मैंने कहा था कि आप अच्छे दिन तलाश सकते हैं और उनका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकते हैं, फिर चाहे वे कम ही क्यों ना हों।
एक्ट्रेस ने लिखा कैप्शन
अपने पोस्ट के कैप्शन में हिना ने आगे लिखा कि इस यात्रा को इसलिए याद किया जाना चाहिए कि मैंने इसे कैसे पूरा किया। मुझे यह ताकत देने के लिए अल्लाह का शुक्रिया.. आपके सपोर्ट और प्रार्थना के लिए थैंक्स। हिना ने आगे कहा कि उन सभी के प्रति पूरे सम्मान के साथ जो इसी तरह की लड़ाई से जूझ रहे हैं। खुद को जानें, अपना रास्ता खोजें और अपनी बॉडी की सुनें।
यूजर्स ने बढ़ाई हिम्मत
वहीं, अब हिना के इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भले ही कितना भी दर्द क्यों ना हो, लेकिन हिना हिम्मत नहीं हार रही और इस कठिन समय का सामना कर रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि मैम आपकी हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी, इतनी हिम्मत तो लाइफ में होनी चाहिए। एक और यूजर ने लिखा कि पहले ही इतना दर्द है और उसके बाद भी खुद को इतना दर्द देकर हिम्मत से इसका सामना करना वाकई बड़ी बात है।
ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हिना
एक अन्य ने लिखा कि इतनी हिम्मत हर लड़की में होनी चाहिए। एक अन्य ने कमेंट किया कि हिना के जितनी हिम्मत वाली हर लड़की होनी चाहिए। इस तरह के कमेंट्स करके लोग हिना की हिम्मत बढ़ा रहे हैं। गौरतलब है कि हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं और एक्ट्रेस का इलाज जारी है। ऐसे में हिना बेहद हिम्मत से इस परेशानी की सामना कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- Armaan-Kritika के इंटीमेट सीन पर Payal Malik का बड़ा खुलासा, हाथ जोड़कर बोलीं- इस हद तक…
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
49 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines