Hina Khan Got Emotional: बिग बॉस (Bigg Boss) फेम और टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की वजह से कई सारी परेशानियों का सामना कर रही हैं। हिना खान इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं। वो इस लिस्ट में टॉप 5 में आई हैं, जिस वजह से फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। हालांकि ये लोगों के लिए खुशी की बात है लेकिन हिना के लिए ये कोई गुड न्यूज नहीं बल्कि दिल तोड़ने वाली बात है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है जिसमें उनके दिल का दर्द साफ नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या लिखा-
गूगल सर्च होने पर हिना हुई दुखी
हिना खान अक्सर अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। अपनी परेशानियों और दर्द के साथ खुशियों को भी वो अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को अपनी हेल्थ का अपडेट दे रही हैं। कभी यूरिन बैग और ब्लड बैग को हाथ में लिए दिखती हैं जिससे चाहने वालों की टेंशन बढ़ जाती है तो कभी अस्पताल के कॉरिडोर से खुशनुमा तस्वीरें दिखाती हैं जिससे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वहीं अब उनका एक हालिया पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उनका दुख साफ नजर आ रहा है।
Hina Khan
गूगल पर सर्च होना हिना के लिए नहीं गुड न्यूज
अपनी बीमारी को लेकर हिना खबरों में छाई हुई हैं। इसी बीच एक और न्यूज आई की हिना खान साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाले लोगों की लिस्ट में टॉप 5 पर आ गई हैं। हालांकि लोगों के लिए ये गुड न्यूज है लेकिन हिना के लिए ये कोई खुशी की खबर नहीं है। उन्होंने कहा की भगवान करे ऐसा किसी के साथ भी न हो।
यह भी पढ़ें: पुष्पा 2 लगा बड़ा झटका, जानें कैसा रहा 8वें दिन का कलेक्शन
लिखा इमोशनल नोट
हिना ने इंस्टा स्टोरी पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है- मैंने देखा की बहुत से लोग गूगल पर बहुत ज्यादा सर्च होने और टॉप 5 में आने पर मुझे बधाई दे रहे हैं। लेकिन ये मेरे लिए मेरे लिए न तो कोई अच्छी खबर है और न ही कोई अचीवमेंट है और न ही कोई प्राउड की बात है। मेरी भगवान से प्रार्थना है कि मेरी तरह कोई भी गूगल पर अपनी कैंसर जैसी बीमारी डाइग्नोस होने की वजह से और हेल्थ इशू की वजह से सर्च न हो।
लोगों को बुरे वक्त में साथ देने के लिए दिया धन्यवाद
हिना खान ने अपने नोट में आगे लिखा कि वो उन लोगों को दिल से धन्यवाद देना चाहती हैं, जिन्होंने इस मुश्किल समय में मेरा साथ दिया और मेरे ठीक होने की प्रार्थना की। लेकिन मैं चाहती हूं कि मैं किसी बीमारी की वजह से गूगल पर सर्च न की जाऊं बल्कि अपने काम की वजह से जानी जाऊं।
यह भी पढ़ें: Raj Kapoor की वो फिल्म, जो एक ही टाइटल से 4 बार बनी, चारों बार HIT
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
17 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines