हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'कोई संघर्ष कर रहा है तो कोई...', वीडियो शेयर कर क्यों बोलीं Hina Khan?

Hina Khan: हिना खान ने अब फैंस के लिए एक खास मैसेज दिया है। कैंसर से जंग के बीच हिना ने कहा है कि किसी ने अभी अपने करीबी को खोया है, तो किसी को अभी पता चला कि उसके दिन अब गिने जा रहे हैं। अब उनकी इन बातों का क्या मतलब है चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
Hina Khan

Hina Khan: हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। उनकी हालत को लेकर फैंस को भी चिंता हो रही है। इलाज के दौरान हिना को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और ये जर्नी उनके लिए जरा भी आसान नहीं है। उनकी सेहत भले ही पहले जैसी नहीं है, लेकिन उनके इरादे पहले से भी ज्यादा मजबूत हैं। मगर अब हिना खान का एक ऐसा पोस्ट सामने आया है जिसे देखकर फैंस की टेंशन बढ़ सकती है। एक्ट्रेस अब काफी इमोशनल बातें कर रही हैं।

हिना खान ने वीडियो शेयर कर दिया खास मैसेज

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के शिकंजे में फंसकर हिना खान ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें वो चिंताजनक बातों का जिक्र कर रही हैं। हिना ने हाल ही में हॉस्पिटल से अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को पहले भी यूं ही चौंकाया था, जिसमें वो अपने एक हाथ में यूरिन बैग और एक हाथ में ब्लड कप लेकर चलते हुए नजर आई थीं। हिना खान की उन तस्वीरों को देखकर फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। अपने इसी तरह के पोस्ट के चलते हिना खान गूगल की साल 2024 की सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शुमार हो गई हैं।

‘किसी ने अपने करीबी को खोया है’- हिना खान

इसी बीच अब उनका एक और इमोशनल वीडियो सामने आया है। हिना ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखने के बाद आप खुद में कुछ बदलाव महसूस कर सकते हैं और आपका दुनिया को देखने का नजरिया भी बदल सकता है। हिना ने जो वीडियो पोस्ट किया है वो बताता है कि लोग अपनी जिंदगी में किन मुश्किल हालातों से गुजर रहे होंगे। इस वीडियो में लिखा है, ‘कोई व्यक्ति लंबे दिन के बाद घर जा रहा है…, किसी ने अभी-अभी अपने करीबी को खोया है। कोई ये सब एक साथ रखने के लिए संघर्ष कर रहा है… किसी को अभी पता चला कि उनके दिन अब गिने जा रहे हैं…।’

Hina Khan

यह भी पढ़ें: Chum Darang पूरे घर पर अकेली ही भारी, Rajat Dalal की पहलवानी पर फेरा पानी

हिना खान ने फैंस को दी हिदायत

वीडियो में आगे लिखा है, ‘किसी को अभी-अभी नौकरी से निकाल दिया गया है… किसी का दिल टूट गया था… आप जिससे भी मिलते हैं वो किसी न किसी लड़ाई में लगा हुआ है, जिसके बारे में आप कुछ नहीं जानते। तो उनसे काइंड रहें।’ हिना इस वीडियो के जरिए बताना चाहती हैं कि दुनिया में कितने दर्द हैं और ऐसे में हमें सबसे अच्छे से पेश आना चाहिए क्योंकि हम नहीं जानते आज किस पर क्या गुजर रही है। उनके इस वीडियो का फैंस पर भी गहरा असर होगा।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें