Hina Khan कैंसर से जूझते हुए जिंदगी के अनुभव पर क्या बोलीं? अस्पताल से तस्वीर के बाद पोस्ट वायरल

Hina Khan: हिना खान ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच अस्पताल से एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। आज सुबह ही एक्ट्रेस की अस्पताल से तस्वीर सामने आई थी।

Hina Khan

Hina Khan File Photo

Hina Khan: हिना खान का कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा है। जब-जब उनकी अस्पताल से कोई तस्वीर सामने आती है तो फैंस भी घबरा जाते हैं। हालांकि, अब हिना खान का अस्पताल आना-जाना लगा रहता है। ट्रीटमेंट के लिए एक्ट्रेस को आए दिन अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं और दर्द भी सहना पड़ता है। ऐसे में आज सुबह भी हिना ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। एक्ट्रेस ने अस्पताल के बिस्तर से एक तस्वीर शेयर कर फैंस को अपना लाइफ अपडेट दिया था। हिना खान को सुबह-सुबह इस हाल में देखकर फैंस मायूस हो गए थे।

अस्पताल में इमोशनल हुईं हिना खान

वहीं, अब हिना खान ने कुछ ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस वक्त एक्ट्रेस के मन में क्या चल रहा है? कैंसर से पीड़ित होने के बाद हिना खान जिंदगी को लेकर क्या सोच रही हैं, इस पोस्ट से वो रिवील हो गया है। हिना ने अब गहरी बात कही है और उनका पोस्ट वायरल हो रहा है। इससे काफी लोग रिलेट कर पाएंगे। हिना खान ने अब एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। वो काफी भावुक नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं, इस पोस्ट में क्या लिखा है?

Hina Khan

Hina Khan

पोस्ट शेयर कर क्या बोलीं हिना खान?

हिना खान ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि हममें से कुछ लोग जीवन को गहराई से अनुभव करने के लिए ही बने हैं। हम सनसेट को नहीं देखते, हम उसे महसूस करते हैं। हम छोटी-छोटी बातों को लेकर इमोशनल हो जाते हैं। जब दूसरे रोते हैं, तो हम भी रोते हैं और मुझे लगता है कि ये अब तक इंसानों में मौजूद सबसे अच्छी चीज है।’ हिना खान यहां बता रही हैं कि उन्होंने जिंदगी में काफी कुछ अनुभव कर लिया है, वो भी गहराई में उतरकर। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया है कि वो बेहद भावुक हैं और जब देखती हैं कि बाकी लोग भी दूसरे के दुख को महसूस करते हैं और उनको रोता देख खुद रो पड़ते हैं, तो हिना को ये चीज बेहद पसंद आती है।

फराह खान के चैनल पर हिना ने किया था खुलासा

आपको बता दें, हिना खान ने हाल ही में फराह खान के यूट्यूब चैनल पर रिवील किया था कि उनका ट्रीटमेंट अच्छा चल रहा है और वो जल्द ही काम पर लौटने वाली हैं। हिना अब से फिल्मों, टीवी शोज और वेब सीरीज में भी काम करेंगी, जो वो कैंसर की वजह से नहीं कर पा रही थीं। ये सुनकर फैंस भी खुश हो गए थे। दूसरी तरफ हिना खान अपने कैंसर की वजह से एक्ट्रेस रोजलीन खान के निशाने पर हैं। रोजलीन खान ने हिना पर पब्लिसिटी के लिए कैंसर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। हिना ने अभी तक इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ