Hina Khan Bridal Look: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। अभिनेत्री अपना इलाज करवा रही हैं और डटकर इस जानलेवा बीमारी का सामना कर रही हैं। हिना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ा हर लेटेस्ट अपडेट इंटरनेट पर फैंस के संग शेयर करती है। हिना के इस मुश्किल वक्त में उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी उन्हें पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें हिना खान का ब्राइडल लुक नजर आ रहा है। इस तस्वीर को देखकर कुछ लोग कंफ्यूज हो रहे हैं कि क्या बीमारी से जूझते हुए हिना खान ने शादी कर ली है? तो आइए जानते हैं वायरल फोटो के पीछे की सच्चाई क्या है?
क्या शादी करने वाली हैं हिना खान?
दरअसल, ये फोटोज कहीं और से सामने नहीं आई हैं बल्कि इन्हें खुद हिना ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हिना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें सबसे पहले पोस्ट में हिना के पैर नजर आ रहे हैं, जिन पर आलता लगा हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए हिना ने इसके कैप्शन में लिखा है कि PREP DAY। इसके अगले पोस्ट में हिना ने लाल जोड़े के संग अपने हाथ की वीडियो शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि शो टाइम। तीसरे पोस्ट में हिना ने अपना पूरा ब्राइडल लुक शेयर किया है, जिसमें वो सीरियस पोज दे रही हैं।
Hina Khan
शो की शूटिंग के लिए तैयार हुई हैं हिना
हालांकि इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने कुछ नहीं लिखा है, लेकिन पिछले दो पोस्ट को देखकर साफ समझ आ रहा है कि हिना का ये ब्राइडल लुक उनके शो की शूटिंग के लिए है। हिना अभी कैंसर का इलाज करवा रही हैं, तो जाहिर है कि वो अभी शादी नहीं करेंगी। गौरतलब है कि जब हिना खान ने अपने कैंसर की खबर लोगों के साथ शेयर की थी, तब भी एक्ट्रेस की शादी को लेकर बातें हुई थीं, लेकिन हिना अभी शादी नहीं कर रही है।
Hina Khan
रॉकी जायसवाल संग रिलेशन में हैं हिना खान
ये तो सभी जानते हैं कि हिना खान लंबे समय से रॉकी जायसवाल को डेट कर रही हैं। दोनों पर सिचुएशन में एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। कोई भी बात हो, लेकिन इन दोनों का साथ कभी नहीं छूटता है। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि ये कपल कब शादी करेगा क्योंकि फैंस भी बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।
Hina Khan
यह भी पढ़ें- कभी कैमियो, तो कभी लीड रोल… बॉलीवुड के वो स्टार्स जिन्होंने नहीं लिया अपनी मेहनत का एक भी रुपया
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines