Hina Khan: पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान के लिए ये साल बेहद मुश्किल भरा रहा है। इस साल उनकी जिंदगी में जो चुनौतियां आईं वो किसी से छिपी नहीं हैं। अपनी सेहत को लेकर हिना खान को काफी परेशानियां आईं जिनका सामना वो अभी भी कर रही हैं। कई दिनों तक हेल्थ इश्यूज फेस करने के बाद एक्ट्रेस को पता चला कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है और वो भी तीसरे स्टेज का। कैंसर से पीड़ित होने की खबर मिलते ही 37 साल की हिना के पैरों तले जमीन खिसक गई और वो पूरी तरह टूट गईं।
हिना के लिए बेहद मुश्किल रहा ये साल
हालांकि, अपनी मां के खातिर उन्होंने खुद को संभाला और इलाज में जुट गईं। इस दौरान उन्हें फैंस, फ्रेंड्स और इंडस्ट्री का भी सपोर्ट मिला। फिर भी हिना खान को कुछ बैटल तो अकेले ही लड़नी पड़ीं। अब उनका एक बार फिर दर्द छलका है। हिना खान सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव बनी हुई हैं। उन्होंने कुछ देर पहले अपने फैंस के साथ अपनी फीलिंग्स बयां की हैं। एक्ट्रेस ने एक स्टोरी शेयर कर रिवील किया है कि ये साल उनके लिए कितना हार्ड रहा।
हिना खान ने अकेले लड़ी कई लड़ाइयां
चलिए देखते हैं हिना ने क्या लिखा है? उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए कहा, ‘2024 मुश्किल साल था। मैंने कई खामोश लड़ाइयां लड़ीं। खुद अपने आंसू पोछे और सर्वाइव किया। प्लीज 2025, आसान रहना।’ ऐसा लग रहा है जैसे हिना इस साल अपने साथ हुई चीजों से डर गई हैं और आने वाले समय को लेकर चिंतित हैं कि कहीं उन्हें अगले साल ऐसी मुश्किलों का सामना न करना पड़े। एक्ट्रेस ये साल खत्म होने से पहले बस यही दुआ मांग रही हैं कि 2025 बेहतर हो और वो खामोश लड़ाइयां न लड़नी पड़ें।
Hina Khan
यह भी पढ़ें: Shrutika Arjun की दरियादिली का मिला सबूत, पिछले शो की पूरी प्राइज मनी कर डाली डोनेट
एक्ट्रेस का डर देख घबराए फैंस
हिना खान का ये पोस्ट उनके मन का डर बता रहा है। ऐसे में फैंस भी एक्ट्रेस को लेकर चिंतित हैं और उनकी बेहतर सेहत कि कामना कर रहे हैं और ये भी दुआ कर रहे हैं कि जो भी वो चाहती हैं उन्हें वो मिल जाए। सभी को अब उस दिन का इंतजार है जब हिना सोशल मीडिया पर अनाउंस करेंगी कि वो कैंसर फ्री हो गई हैं। उससे पहले तक उनके सभी चाहने वालों के मन में एक डर लगातार बना हुआ है। हालांकि, हिना अपने साथ-साथ फैंस को भी मोटीवेट कर देती हैं, फिर भी उन्हें तकलीफ में देखकर सभी की हिम्मत टूट जाती है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
17 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
20 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
21 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
23 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
23 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines