Hina Khan: हिना खान ब्रेस्ट कैंसर होने के कारण काफी परेशान हैं। जब से एक्ट्रेस को इस जानलेवा बीमारी ने जकड़ा है, उनकी जिंदगी उलट-पुलट हो गई है। हिना खान ने कैंसर की वजह से काफी कुछ झेला और कई बड़े नुकसान उठाए हैं। हिना खान न सिर्फ दर्द से गुजर रही हैं, बल्कि उन्हें और भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने फराह खान (Farah Khan) के सामने अपनी तकलीफों को लेकर बात की है। हिना ने फराह के यूट्यूब चैनल पर अपनी सेहत और काम को लेकर अब कई बड़े खुलासे किए हैं।
जानलेवा बीमारी से जूझते हुए हिना खान ने दिखाई बहादुरी
कुछ ही देर पहले फराह खान के यूट्यूब चैनल पर नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो हिना खान के लिए खाना बना रही हैं। हिना अब फराह की गेस्ट बनकर उनके घर पहुंची थीं। इस दौरान मजेदार खाना खाने के अलावा हिना ने कई ऐसे राज खोले, जो उन्होंने अभी तक कहीं भी रिवील नहीं किए थे। हिना इलाज करवाकर सीधा फराह के घर आई थीं और इस बात के लिए फराह ने हिना की तारीफ भी की। वो चाहतीं तो ये एपिसोड बाद में शूट किया जा सकता था, लेकिन हिना अपने वर्क कमिटमेंट को कितना सीरियस लेती हैं वो उन्होंने साबित कर दिया।
क्या कैंसर से बंद हुआ हिना का काम?
वहीं, वार्म वेलकम के बाद फराह से हिना के साथ ढेर सारी बातें भी कीं। फराह ने हिना से सीधा सवाल किया कि क्या कैंसर के बाद उनका काम बंद हो गया? इसके जवाब में हिना ने गर्दन हिलाते हुए हामी भरी। पहले हिना ने हां बोला और फिर कहा, ‘काम बंद होने का मतलब है कि मैं कैंपेन और बाकी चीजों की शूटिंग कर रही हूं, लेकिन कोई फिल्म, शो या सीरीज नहीं कर रही। डॉक्टर ने बोला कि जहां 100-200 लोग हों वहां नहीं करना।’ इसके अलावा फराह ने हिना से ये भी पूछा कि क्या उन्हें शूटिंग के बीच में कैंसर के बारे में पता चला था?
यह भी पढ़ें: Delhi Crime Season 3 का हुआ ऐलान, Shefali Shah इस बार सुलझाएंगी कौन-सी गुत्थी?
काम की वजह से सेहत को हिना ने किया था नजरअंदाज?
हिना ने जवाब देते हुए कहा, ‘नहीं, मैं जानती थी कुछ गलत है, लेकिन मैं शूट छोड़कर अपना चेकअप नहीं करवाना चाहती थी क्योंकि मुझे ये नहीं पता था कि इतना गलत है। अक्सर हम सोचते हैं कि ठीक है। आप इतना एक्सट्रीम नहीं सोचते। हां ठीक है, कुछ है, टेस्ट करवा लेंगे, कोई नहीं, कोई इंफेक्शन हो गया होगा, कुछ हो गया होगा। मेरे दिमाग में भी यही सब चल रहा था, लेकिन हां मुझे सिमटम्स थे।’ यानी एक्ट्रेस काम के चक्कर में अपनी सेहत को नजरअंदाज कर रही थीं। इसके अलावा हिना ने फराह के सामने एक और बड़ा खुलासा किया है। हिना ने रिवील किया कि कुछ दिनों में उनके रेडिएशन खत्म हो जाएंगे। बस कुछ ही बची हैं और उसके बाद वो नया काम लेना शुरू कर देंगी।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines