हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अल्लाह चाहता था मैं उमराह करूं... Hina Khan ने मक्का से शेयर की लेटेस्ट पोस्ट, कैप्शन में दिखा एक्ट्रेस का इमोशन

Hina Khan: हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने जानकारी दी है कि वो मजान के पाक महीने में मक्का गई हुई हैं। हिना ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में अपनी फीलिंग्स को भी शेयर किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है?

विज्ञापन
Hina Khan

Hina Khan: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट करती रहती हैं। हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने जानकारी दी है कि वो रमजान के पाक महीने में मक्का गई हुई हैं। जी हां, पोस्ट में हिना ने कई सारी फोटोज भी पोस्ट की है। साथ ही एक्ट्रेस ने बेहद लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। हिना के कैप्शन में उनका इमोशन साफ झलक रहा है। आइए आपको बताते हैं कि हिना ने आखिर ऐसा क्या लिखा है?

हिना ने पोस्ट कर दी जानकारी

हालिया पोस्ट में मक्का से कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए हिना अपने कैप्शन में लिखती हैं कि जब अल्लाह चाहता है तब सपने भी हकीकत बन जाते हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि कि मैं उमराह कर पाऊंगी। हिना ने लिखा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो रमजान के अलविदा जुम्मा को अल्लाह के घर में मना पाएंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने कोई प्लान नहीं बनाया था। हिना ने कहा कि वो अल्लाह की कसम खाती हैं कि ये बस अपने आप से हुआ है।

अल्लाह चाहता था कि मैं उमराह करूं- हिना खान

इसके आगे हिना ने लिखा कि हां, मैंने रमजान में यात्रा के बारे में सोचा जरूर था, लेकिन इसके बारे में बिल्कुल नहीं कि लास्ट के 10 दिनों में मैं यहां आ पाऊंगी। हिना ने कहा कि यहां पर भीड़ बहुत ज्यादा होती है और जब मैंने इसके बारे में सोचा तो मैं इस डाउट में भी थी कि यहां मां को लेकर आऊं या नहीं क्योंकि यहां पर बहुत भीड़ होती है और उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि जब अल्लाह का हुक्म होता है तो सब अपने आप ही हो जाता है। अल्लाह चाहता था कि मैं उमराह करूं।

विज्ञापन

मैं अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर सकती

हिना ने लिखा कि लैलात-उल-क़द्र.. मुझे लगता है कि किसी की दुआ काम आई। दुआएं ऐसे ही काम करती हैं, जब आप किसी चीज के बारे में सोचते नहीं हो। मैं खुद को बहुत धन्य और आभारी समझती हूं जो मुझे अल्लाह ने रमजान के आखिरी 10 दिनों में अपने घर बुलाया है। मैं अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर सकती। आपका शुक्र है अल्लाह… एक्ट्रेस का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- क्या सच में Aamir Khan-Kiran Rao ने मम्मी-पापा की वजह से की शादी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola