कैंसर के इलाज के बीच Hina Khan की पोस्ट से फैंस चिंतित, एक्ट्रेस ने लिखा- 'मैं हमेशा तुम्हारा ख्याल रखूंगी'

Hina Khan: जब से लोगों को हिना खान के ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला है, उनके फैंस चिंता में रहते हैं। अब हाल ही में हिना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसे देख एक्ट्रेस के चाहने वाले चिंता में पड़ गए हैं।

Hina khan

Hina khan

Hina Khan: छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कभी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की ‘अक्षरा’ बन लोगों के दिलों पर राज किया। कभी ‘कोमोलिका’ बन फैंस को हैरान कर दिया अब इन दिनों वो ‘गृहलक्ष्मी’ बन छाई हुई हैं। वहीं बीता साल एक्ट्रेस के लिए मुश्किलों से भरा रहा जिसमें उन्हें पता चला कि वो ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से गुजर रही हैं। हिना ने हिम्मत नहीं हारी और बीमारी का बिना डरे सामना किया। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए वीडियो और फोटो पोस्ट करती रहती हैं। इसके अलावा हेल्थ अपडेट भी देती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक नया पोस्ट शेयर किया है जिसे देख फैंस कमेंट कर उनका हाल पूछ रहे हैं।

विज्ञापन

हिना के नए पोस्ट ने बढ़ाई चिंता

हिना खान अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। बीते साल ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोज होने के बाद से ही एक्ट्रेस के चाहने वाले परेशान हो गए थे। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी भी हिम्मत नहीं हारी। अब हाल ही में हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं।

विज्ञापन

जिनमें उन्होंने ऑरेंज कलर का आउटफिट पहना हुआ है। शॉर्ट हेयर न्यूड मेकअप में वो बेहद हसीन लग रही हैं। लेकिन उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है जिसने कुछ फैंस की चिंता बढ़ा दी है। हिना ने लिखा- ‘मैं हमेशा तुम्हारा ख्याल रखूंगी’। इस पोस्ट के बात फैंस ने उनसे कुछ सवाल पूछे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने किए कमेंट

फैंस की नजर जैसे ही हिना खान के नए पोस्ट पर पड़ी तो वो खुश हो गए, वहीं कैप्शन ने कुछ को हैरान भी किया। एक ने लिखा आप शेर खान हैं, हमारे बहादुर बच्चे, भगवान आपको हमेशा सुरक्षित और स्वस्थ रखें। दूसरे ने लिखा- बहादुर लड़की और साथ में हार्ट इमोजी। इसके बाद लिखा- बहुत जल्दी आप ठीक हो जाएंगी मैडम। तीसरे ने लिखा- आपने रील लाइफ में अक्षरा बन स्ट्रगल झेला और कई लोगों की प्रेरणा बनीं। अब रियल लाइफ में तो आपने मुझे प्रभावित कर दिया है कि कोई इतना स्ट्रांग कैसे हो सकता है। असल जिंदगी में आप सुपर हीरो हैं। किसी ने लिखा- अल्लाह पर भरोसा रखो इंशा अल्लाह बीमारी हारेगी और आप जीतेंगी। इसी तरह के और भी कई कमेंट आए हैं।

Hina Khan

Hina Khan

विज्ञापन

Hina Khan

Hina Khan

हिना खान ने बॉयफ्रेंड को बताया अपनी ताकत

हिना खान ने हाल ही में एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी को मुश्किल समय में साथ देने वाला बताया। उन्होंने रॉकी को अपनी ताकत भी बताया। फोटो में आप देख सकते हैं कि रॉकी हिना के साथ है और कभी उसके पैर दबा रहा है तो कभी उसे खाना खिला रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ