Hina Khan New Look Viral: हिना खान (Hina Khan) टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं जो घर-घर में जानी जाती हैं। उन्होंने कभी अक्षरा बन लोगों का दिल जीता तो कभी बिग बॉस के घर में आकर अपना रौद्र रूप दिखाया। वहीं बीते साल एक्ट्रेस की लाइफ मुश्किलों से भरी रही क्योंकि उन्हें तीसरी स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोस हुआ। इस खबर ने न सिर्फ एक्ट्रेस को झकझोर दिया बल्कि उनके फैंस का भी दिल दहल गया। सोशल मीडिया पर हिना ने अपने कैंसर की जर्नी को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया और अब वो पहले से काफी ठीक हैं। एक्ट्रेस ने अब कमबैक भी कर लिया और गृहलक्ष्मी से ओटीटी डेब्यू कर लिया है। वहीं अब उनका एक नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आप भी देख लीजिए…
बॉसी लुक में किलर अदाएं
फराह खान के लिए बेशक 2024 मुश्किलों वाला रहा हो, लेकिन 2025 उनके लिए खुशियां लाया है। साल की शुरुआत में ही एक्ट्रेस ने कमबैक कर लिया है और गृहलक्ष्मी से वापसी की है। इसी बीच एक्ट्रेस का बॉसी लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनकी किलर अदाएं लोगों का दिल धड़का रही हैं। छोटे-छोटे बाल और कोट-पैंट पहने हिना के चेहरे का नूर देखते ही बनता है। कैंसर जैसी बीमारी भी उनकी खूबसूरती को छिपा नहीं सकी।
यह भी पढ़ें:
एक्ट्रेस ने बताया कैसी है उनकी तबीयत
एक्ट्रेस ने लोगों से पूछा कि उनका नया हेयरस्टाइल कैसा लग रहा है। सभी ने एक साथ कहा कि आप बहुत अच्छी लग रही हैं। एक्ट्रेस के फेस का ग्लो पता रहा था कि वो कैसी हैं… लेकिन किसी के पूछने पर कि मैम अब आपकी तबीयत कैसी है तो उन्होंने बोला कि अब मैं ठीक हूं। हिना ने लाइट मेकअप के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था।
पहली बार कैंसर पर कैसा था हिना का रिएक्शन
हिना खान ने सुपर डांसर के सेट पर बताया था कि जब उन्हें पहली बार कैंसर के बारे में पता चला तो पहले तो वो और उनका परिवार परेशान हो गया। लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि जो होगा अच्छा ही होगा, और एक्ट्रेस ने ठान लिया कि वो इस बीमारी का सामना करेंगी। हालांकि शुरुआत में काफी मुश्किलें हुई लेकिन अब वो ठीक हैं और अपना इलाज ले रही हैं।
यह भी पढ़ें:
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
9 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
11 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
13 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
14 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
14 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
15 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
16 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
16 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines