Expected TV Couples Wedding in 2025: हिना खान ने 4 जून को शादी करके पूरी दुनिया को काफी बड़ा सरप्राइज दिया है। इस वक्त हिना खान और रॉकी जायसवाल की शादी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। हिना खान के ब्राइडल लुक से लेकर उनकी मेहंदी तक पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। साथ ही फैंस और सेलेब्स इस न्यूली मैरिड कपल को शादी की बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीवी इंडस्ट्री में 5 ऐसे पॉपुलर कपल्स हैं, जो शादी की लाइन में नंबर लगाकर खड़े हैं। इन 5 जोड़ों की शादी की तस्वीरें आपको कभी भी चौंका सकती हैं। चलिए जानते हैं, इस लिस्ट में किस-किस कपल का नाम है?
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश
मशहूर टीवी कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ‘बिग बॉस सीजन 15’ से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों के रिश्ते को 4 साल हो गए हैं। अब तो इनके परिवार वाले भी इनकी शादी के इंतजार में बैठे हैं। रूमर्स तो ये भी हैं कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। वहीं, फैंस भी अक्सर इन दोनों से यही सवाल करते हैं कि शादी कब करोगे? करण की उम्र और इनके रिश्ते की मजबूत नींव देखते हुए लगता है कि जल्द ही टीवी इंडस्ट्री में शादी की शहनाई बज सकती है और पंजाबी मुंडा जल्द ही मराठी मुलगी से शादी कर सकता है।
अली गोनी और जैस्मिन भसीन
अली गोनी और जैस्मिन भसीन तो फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री तो ‘बिग बॉस’ के घर में इतनी शाइन की थी कि सलमान खान भी शो में इनके अलग होने से मायूस हो गए थे। ये दोनों फिलहाल लिव-इन में रह रहे हैं। खुद दोनों इस बात का खुलासा दुनिया के सामने कर चुके हैं। इन दोनों के परिवार भी अलग धर्म से होने के बावजूद इनके रिश्ते को एक्सेप्ट कर चुके हैं। इस साल के आखिर तक ये कपल शादी के बंधन में बंध सकता है।
सना मकबूल और श्रीकांत बुरेड्डी
‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ की विनर सना मकबूल की शादी का भी फैंस लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। ये शो खत्म होने के बाद कहा जा रहा था कि जल्द ही सना अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने वाली हैं। शादी किस महीने में होगी? इसे लेकर भी खबरें सामने आई थीं। हालांकि, अभी तक सना और श्रीकांत ने शादी नहीं की है।
कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी
कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी भी काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लम्बे समय तक अपने रिश्ते को छुपाने के बाद फाइनली कुशाल टंडन अपने और शिवांगी के रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं। बीच में तो इनके रोके की भी खबरें सामने आई थीं। हालांकि, इन दोनों ने रोके की न्यूज कन्फर्म नहीं की। वहीं, फैंस को अब इन दोनों की शादी का ही बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें: Rj Mahvash ने Yuzvendra Chahal के लिए लिखा ‘स्पेशल पोस्ट’, पसलियां टूटने और फ्रैक्चर पर किया शॉकिंग खुलासा
अविका गोर और मिलिंद चंदवानी
टीवी की बालिका वधू यानी एक्ट्रेस अविका गोर लम्बे समय से मिलिंद चंदवानी को डेट कर रही हैं। इन दोनों का रिश्ता भी ऑफिशियल है। अक्सर ये दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं और अविका तो मिलिंद पर प्यार बरसाने से कभी नहीं कतरातीं। अक्सर उनसे सेलेब्स भी यही पूछते हैं कि वो मिलिंद चंदवानी से शादी कब करेंगी? ऐसे में अब हो सकता है कि वो जल्द ही दुल्हन बनने का फैसला ले लें।
संबंधित खबरें
नवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
1 hr agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
2 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
3 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
6 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
9 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
9 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
11 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
11 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
13 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines