हिना खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कई शॉकिंग खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने अपने कैंसर जर्नी को लेकर खुलकर बात की है। उन्हें किसने-कैसे सपोर्ट किया? हिना ने वो भी रिवील किया है। अपने दोस्तों, बॉयफ्रेंड और इंडस्ट्री से मिले रिस्पॉन्स को लेकर हिना कई बड़े खुलासे कर चुकी हैं। इसी बीच अब हिना का वो बयान भी सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि वो कभी भी अपने मेकअप आर्टिस्ट से हुई गलती नहीं भूल पाएंगी।
कीमोथेरेपी के दौरान सुंदर दिखना था स्ट्रगल
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में हिना खान ने एक ऐसा किस्सा रिवील किया है, जिसमें उनकी हालत खराब हो गई थी। दरअसल, कीमोथेरेपी के दौरान सुंदर दिखना हिना खान के लिए एक बड़ा स्ट्रगल था। एक्ट्रेस को पब्लिक इवेंट में शामिल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी। अब उस दौरान का एक अनसुना किस्सा हिना खान ने शेयर किया है।
मेकअप आर्टिस्ट की चूक नहीं भूलीं हिना
हिना ने उस इवेंट की तस्वीर देखी जहां वो कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, सोनाली बेंद्रे और ताहिरा कश्यप के साथ नजर आई थीं। अब इस तस्वीर के पीछे क्या स्टोरी है? हिना ने वो रिवील की है। हिना ने कहा, ‘बहुत मेहनत बड़ी ब्यूटीफुल दिखने के लिए। सच में… वो विग चिपकाना और आईलैशेज… मुझे याद है, मैं और मेरे मेकअप आर्टिस्ट उस हादसे हो कभी भूल नहीं पाएंगे। कभी भी नहीं। आमतौर पर मैं कभी भी आईलैशेज नहीं लगाती। मैं वैसे भी अच्छी आईलैशेज से ब्लेस्ड हूं।’
यह भी पढ़ें: सोनम कपूर ने मां के 60वें जन्मदिन पर दिखाया लाडले का मुखड़ा, वायु का चेहरा रिवील
लैशेज जाने के बाद मेकअप आर्टिस्ट ने कर दी थी ये गलती
हिना खान ने आगे कहा, ‘कीमोथेरेपी की जर्नी में जब शूट होता था, तो लैशेज लगाने पड़ते थे। जब हम लैशेज लगाते हैं तो वो आपकी लैशेज के ऊपर बैठ जाते हैं। आपकी लैश के ऊपर लैश लगती है, लेकिन उसने ये महसूस ही नहीं किया कि मेरी लैश नहीं है। उसको याद ही नहीं रहा और उसने जैसे ही लैश लगाई वो सीधा मेरी आंख में चली गई। वो ग्लू सीधा मेरी आंख में चला गया क्योंकि मेरी लैश थी ही नहीं उसे सपोर्ट करने के लिए। तो वो बहुत उदास हो गया था कि ये उससे क्या हो गया? उससे यकीन ही नहीं हो रहा था कि ये उससे क्या हो गया? फिर मैंने उसे बोला कोई बात नहीं और पानी से आंखें साफ की और ये बहुत मुश्किल था।’
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
4 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines