Hina Khan Viral Post: टीवी की पॉपुलर बहू बनकर फैंस के दिल जीतने वालीं हिना खान (Hina Khan) इन दिनों कुछ परेशान नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर अपने चाहने वालों को बताया था कि उनकी तबीयत बिगड़ी हुई है और वो फिर भी लगातार 16 घंटे तक शूटिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस ने ये भी रिवील किया कि उनकी हालत इतनी खराब है कि उन्हें सास लेने में भी तकलीफ हो रही है। ऐसे में अब उन्होंने कुछ और शॉकिंग खुलासे किए हैं।
हिना खान को क्या हुआ?
हिना खान ने अब इंस्टाग्राम हैंडल से स्टोरीज पोस्ट कर अपनी लाइफ का बड़ा अपडेट दिया है। उनका पोस्ट देखकर ऐसा लग रहा है जैसे हिना इन दिनों काफी तनाव से गुजर रही हैं और उनकी सेहत भी उनका साथ नहीं दे रही। साथ ही काम का प्रेशर ऐसा है कि एक्ट्रेस अपना ध्यान भी नहीं रख पा रहीं। दरअसल, अब उन्होंने बताया है कि उनका स्ट्रेस लेवल बढ़ गया है। इसका कारण भी एक्ट्रेस ने खुद ही रिवील कर दिया है।
हिना ने दिखाई सेट की हालत
ये कैसे सेट पर काम कर रही हैं हिना खान?
पहले हिना खान ने देर रात एक स्टोरी शेयर की, जिसमें एक गंदी- सी जगह देखने को मिल रही है। उनके इस पोस्ट में हर तरफ सामान और धूल-मिट्टी नजर आ रही है। ये तस्वीर रात 12:39 बजे की है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘धूल धुआं और न जाने क्या-क्या, ये है मेरा सेट… अब बताओ कोई ठीक कैसे होगा?’ इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने जो इमोजी लगाए हैं उससे साफ पता चल रहा है कि वो सेट की हालत देख कितनी मायूस हो रखी हैं। बता दें, हिना खान इन दिनों हल्द्वानी, नैनीताल में शूटिंग कर रही हैं।
हिना का स्ट्रेस लेवल हुआ हाई
यह भी पढ़ें: कभी हाथों में हाथ तो कभी बाहों में बाहें, Munawar Faruqui बीच पर मशहूर एक्ट्रेस संग करते दिखे रोमांस
बीमारी में भी हिना खान को नहीं मिल रहा आराम
रात से सुबह तक शूटिंग करती रहीं एक्ट्रेस
इसके बाद उन्होंने एक और स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका स्ट्रेस लेवल हाई हो रखा है। इसमें हिना मास्क लगाए हुए दिखाई दे रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने फैंस से सवाल किया है कि ‘मैं क्या करूं?’ इसके बाद उन्होंने सुबह 5:30 बजे का नजारा दिखाया है और फैंस को ये भी बताया कि वो इस वक्त भी शूटिंग कर रही हैं। यानी रात से सुबह हो गई है और हिना को आराम करने का वक्त ही नहीं मिला। वो बीमार होकर भी ये सारी परेशानियां झेल रही हैं।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
59 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines