ShaHina Vido: टेलीविजन सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर में पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बीते दिन एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से उन्होंने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसी दौरान एक्ट्रेस ने फ्लाइट के अंदर से एक पिक्चर साझा की जिसमें वो टेलीविजन एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) संग नजर आईं। वहीं, अब एक्ट्रेस ने शहीर संग एक वीडियो (Hina Shaheer Video) पोस्ट किया है, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि जरूर दोनों के बीच कुछ पक रहा है।
हिना खान के जरिए पोस्ट (Hina Khan Post) किए गए वीडियो में वो शहीर शेख संग ट्यूनिंग बिठाती नजर आई हैं। साथ ही दोनों को पॉपुलर मूवी ‘कुछ-कुछ होता है’ से काजोल और शाहरुख के डायलॉग को रीक्रिएट करते देखा जा रहा है। इस पोस्ट के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है,’बस दोस्तो की बात है…शहीर शेख इतनी जोर से मारने की जरूरत नहीं थी, वह अपने कार्यों को बहुत गंभीरता से लेता है।’ इसके साथ ही उन्होंने अपने और शहीर के लिए पॉपुलर हुए हैशटैग ‘शाहिना’ (#ShaHina) का इस्तेमाल करते हुए बताया है कि ऐसे कंटेंट और भी आते रहेंगे।
शहीर-हिना का ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, चंद मिनटों में क्लिप को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं साथ ही ये सिलसिला लगातार जारी है। वहीं, वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,’आप दोनों को साथ देखने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं।’ दूसरे ने लिखा,’आप दोनों बहुत क्यूट हो यार।’ एक अन्य लिखते हैं,’ये जोड़ी बेस्ट है।’
बताते चलें कि हिना खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को भी लोगों के साथ शेयर करती देखी जाती हैं। हालांकि, अक्सर बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Hina Khan Boyfriend) के साथ हसीन पिक्चर्स पोस्ट करने वाली हिना ने बीते लंबे समय से उनके साथ कोई फोटो साझा नहीं की है। ऐसे में उन्हें और शहीर को साथ देख लोग अलग-अलग कयास लगाने लगे हैं। कुछ यूजर्स का ये मानना है कि दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है। ये भी बताते चलें कि हिना और शहीर दोनों ही कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं। साथ ही इन सितारों को ‘बारिश बन जाना’, ‘मोहब्बत है’ में भी साथ देखा जा चुका है।
संबंधित खबरें
डबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
28 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines