Hina Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कैंसर से जूझ रही है। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर है, जो तीसरे स्टेज पर है। हिना कैंसर का इलाज करवा रही हैं और कीमोथेरेपी की आखिरी स्टेज पर हैं। जी हां, हिना की पांच कीमो हो चुकी है और एक लास्ट कीमो बची है। हिना खान किस दर्द से गुजर रही हैं इसका अंदाजा सिर्फ वो ही लगा सकती है। कैंसर का इलाज करवाते हुए एक्ट्रेस ने अपने सिर के बालों को पहले ही खो दिया था, लेकिन अब हिना की पलकें भी खत्म हो चुकी हैं।
हिना ने शेयर की पोस्ट
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में हिना ने अपनी एक आंख की फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी आंख की पलक गायब नजर आ रही है और बस एक ही बाल पलक पर बचा है। कीमो का असर एक्ट्रेस की पलकों पर भी साफ देखने को मिल रहा है। हिना खान ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि आप भी जानना चाहते हैं कि इस समय मेरी प्रेरणा किस से है?
हिना की आखिरी कीमो
हिना ने आगे लिखा कि मेरी कीमो के आखिरी चरण में मेरी इस आखिरी पलक से ही मुझे प्रेरणा मिलती है। इसने भी मेरे साथ सब कुछ देखा है। कोई ना.. सब ठीक हो जाना है, दुआ। एक्ट्रेस का पूरा पोस्ट आप उनके इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप हिना के इस पोस्ट पर गौर करेंगे तो देखेंगे कि हिना की आइब्रो के बाल भी झड़ रहे हैं।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
हिना के दर्द को इस वक्त वही समझ सकती हैं। एक्ट्रेस के लेटेस्ट पोस्ट पर सभी कमेंट्स करके उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि भगवान आपको जल्दी ठीक करें। दूसरे यूजर ने लिखा कि कोई ना आप जल्दी ठीक हो जाओगी। तीसरे यूजर ने लिखा कि आपके लिए ढेर सारा प्यार और दुआ। एक और यूजर ने लिखा कि भगवान सब ठीक करेंगे, आप बस हिम्मत रखो। इस तरह यूजर्स हिना के पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं।
लगातार काम कर रही हिना खान
गौरतलब है कि हिना खान भले की कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना कर रही हैं, लेकिन फिर भी वो अपने काम पर फोकस किए हुए हैं। हिना को अक्सर शूट करते हुए देखा जाता है। बीमारी में भी हिना इस तरह से काम कर रही है, जो अपने आपमें बड़ी बात है।
यह भी पढ़ें- Video: Baba Siddique के बिलखते बेटे को देख रो उठा आसमान, फूट-फूटकर रोए zeeshan
संबंधित खबरें
ओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
32 mins agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 hr agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
4 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
5 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
23 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines