Hina Khan: टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती है। हिना खान खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती हैं। लोगों को भी एक्ट्रेस के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। ये तो सभी जानते हैं कि हिना खान स्टेज थ्री के ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। हालांकि, उनका इलाज चल रहा है। इस बीच अब हिना खान ने महिलाओं का हौसला बढ़ाया और एक स्पीच दी। आइए जानते हैं कि इस दौरान एक्ट्रेस ने क्या कहा?
कैंसर सर्वाइवर्स मीट में शामिल हुई हिना खान
दरअसल, हिना खान हाल ही में एक कैंसर सर्वाइवर्स मीट में शामिल हुई। इस दौरान एक्ट्रेस ने खुद के बारे में लोगों को बताया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान कह रही हैं कि मैं मेरे बारे में थोड़ा-सा आप लोगों को बताना चाहूंगी। हिना ने कहा कि नौ महीने पहले मुझे स्टेज थ्री का ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ था। हिना ने आगे कहा कि मुझे सेडली डाइगनोज किया गया था।
कैसे खुद को संभाल रही हिना?
वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि मेरा इलाज चल रहा है और अभी छह-सात महीने बाकी हैं। मैं हमेशा अपने आपको बोलती हूं कि हिना यू आर हिलिंग, यू आर हिलिंग, यू आर फाइन, आप ठीक हो रही हैं हर रोज और ठीक हैं और यकीन मानिए जब आप अपने आपको ये बोलते हैं ना तो आपका शरीर सुनता है। आपकी बॉडी की एक-एक सेल ये बात सुनती है।
हिना आप ठीक हो रही हैं- हिना
हिना ने आगे कहा कि आपकी बॉडी हमेशा याद रखेगी कि आप जो उसे कहेगे वो उसे याद रखेगी। आप नेगेटिव कहोगे, तो नेगेटिव सुनेगी आप पॉजिटिव कहेंगे, तो पॉजिटिव सुनेगी और आपकी सेल्स वैसे ही काम करेंगी। मैं हर रोज सुबह उठती हूं, तो पहली बात यही कहती हूं कि हिना आप ठीक हो रही हैं। वहीं, अब हिना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि भगवान आपको जल्दी ठीक करें। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप सही कह रही हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि गॉड ब्लेस यू। एक और यूजर ने लिखा कि आप बहुत हिम्मत वाली हैं। एक अन्य यूजर ने कहा कि आप जल्दी ठीक हो जाओगी। इस तरह कमेंट्स के जरिए सभी हिना की हिम्मत बढ़ा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘सेम टू सेम…’, Sidhu Moosewala के छोटे भाई की क्यूटनेस पर फिर दिल हारे फैंस, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
7 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines