Hina Khan: हिना खान ने सोशल मीडिया पर काफी दुख जताया है। एक्ट्रेस से एक बड़ी गलती हो गई है, जिसका अब उन्हें पछतावा हो रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 2 पोस्ट शेयर कर सभी को अपनी भूल के बारे में बताया है। हिना खान ने बैठे बिठाए बड़ा नुकसान करवा डाला है। उनके पैसे फिजूल चले गए हैं, जिस पर अब हिना का दर्द छलकता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही हिना खान ने फैंस को बताया है कि उन्हें जिंदगी का एक बड़ा सबक भी मिल गया है। ऐसा उनके साथ क्या हुआ है? चलिए जानते हैं।
हिना खान के पैसे हो गए बर्बाद
दरअसल, हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर कर अपना पछतावा दिखाया है। हिना खान ने लिखा, ‘खास थोड़ा भी ख्याल आया होता तो अपनी फैमिली में ही बांट देती, लेकिन मैं और मेरी फैमिली, हम परेशानी में इस कदर घिरे हुए थे कि कुछ और याद ही नहीं था… वो मेरी मेहनत से कमाए हुए पैसे थे और मुझे कुछ भी बर्बाद करना पसंद नहीं है। कोई बात नहीं, सबक सीख लिया। आप कुछ हारते हैं, कुछ जितते हैं। अल्लाह अच्छी सेहत दे, ये बाकी सभी चीजों से ज्यादा जरुरी है।’
कैंसर के कारण हिना का हुआ मोटा नुकसान
अब आप भी जानना चाहते होंगे कि आखिर हिना खान के पैसे कैसे वेस्ट हो गए? एक्ट्रेस ने अब अपने इस नुकसान के बारे में भी जानकारी देते हुए एक वीडियो बनाया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि जमीन पर हिना खान के ढेर सारे हेयर प्रोडक्ट्स गिरे हुए हैं। हिना उन्हें दिखाते हुए कहती हैं, ‘अब ये बेहद हार्ट ब्रेकिंग है। इन्हें देखिए, मेरे सारे हेयर प्रोडक्ट्स एक्सपायर हो गए हैं। आपको पता है मेरी हमेशा से एक आदत थी, मैं बैकअप रेडी रखती थी। मैं अपने प्रोडक्ट्स का स्टॉक रखती थी। एक प्रोडक्ट के 3-3, 4-4 एक्स्ट्रा। सभी वेस्ट चले गए।’
यह भी पढ़ें: Metro In Dino में कौन है सबसे महंगा और सबसे सस्ता स्टार? सैलरी को लेकर हुआ खुलासा
हीना खान के कीमती प्रोडक्ट्स कैंसर के कारण हुए एक्सपायर्ड
हिना खान ने आगे कहा, ‘ये सब इसलिए हुआ क्योंकि मुझे कैंसर हो गया था और मैं कोई भी हेयर प्रोडक्ट यूज नहीं कर सकती थी और अब जब मैं इनका इस्तेमाल कर सकती हूं तो ये सभी एक्सपायर हो चुके हैं। हे भगवान! वैसे मेरे कैंसर ने मुझे एक चीज तो सिखा दी कि आप प्लीज एक्स्ट्रा ना खरीदें। सभी वेस्ट चला गया।’ अब हिना खान ने कीमती प्रोडक्ट्स के बर्बाद होने के बाद जिंदगी का बड़ा सबक सीख लिया है। हालांकि, इस वक्त हिना खान का दिल टूटा हुआ है क्योंकि ये सभी प्रोडक्ट्स वाकई काफी महंगे हैं।
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
4 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
5 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
7 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
7 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
9 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
10 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines