हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

कैंसर की जंग में टूटीं Hina Khan, दिवंगत पिता को याद कर भावुक हुईं एक्ट्रेस

Hina Khan Emotional Post: हिना खान तीसरे स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं। जिंदगी और मौत की इस लड़ाई में एक्ट्रेस अब भावुक हो गई हैं और उन्होंने अपने पिता को याद किया है। इस मुश्किल दौर में एक्ट्रेस को पिता की कमी महसूस हो रही है।

विज्ञापन
Hina Khan Emotional Post

Hina Khan Emotional Post: पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस को ब्रेस्ट कैंसर जैसी भयानक और जानलेवा बीमारी हो गई है। हालांकि, एक्ट्रेस फैंस को यही दिखा रही हैं कि इस मुश्किल वक्त में भी वो मजबूती के साथ खड़ी हैं और डटकर सभी तकलीफों का सामना कर रही हैं। लेकिन अब हिना खान की हालत देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कैंसर से इस लड़ाई में वो कुछ कमजोर पड़ गई हैं।

हिना खान ने बताया दिल का हाल

एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि इस वक्त हिना खान के दिल में क्या चल रहा है और वो क्या महसूस कर रही हैं। अपनी इस बीमारी से हिना खान बिखरती हुई नजर आ रही हैं। वो काफी इमोशनल लग रही हैं और एक तस्वीर शेयर कर उन्होंने बताया है कि इस समय उन्हें किसकी याद सता रही है और अगर वो शख्स उनके साथ होता तो हिना कितनी मजबूत होतीं।

पिता की याद में मायूस हुईं हिना

बता दें, अब हिना खान ने जिसे याद किया है वो शख्स एक्ट्रेस के दिवंगत पिता हैं। कुछ साल पहले हार्ट अटैक की वजह से हिना खान ने अचानक अपने पिता को खो दिया था। अब कैंसर से लड़ते हुए एक्ट्रेस अपने पिता को मिस कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने एक फोटो फ्रेम की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में हिना और उनके पिता की तस्वीरों का कोलाज दिख रहा है। इस फोटो में हिना के उनके पापा के साथ कई मेमोरेबल मोमेंट्स दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए हिना ने इमोशनल सॉन्ग Dilbaro लगाया है।

कैंसर के बीच पिता की याद में दुखी हुईं हिना

यह भी पढ़ें: Mouni Roy की बेस्ट फ्रेंड बनेगी दुल्हन, एक्ट्रेस की शादी में ‘नागिन’ निभाएगी स्पेशल ड्यूटी

हिना के हाथ पर दिखा बैंडेज

तस्वीर में हिना फोटो फ्रेम पर प्यार से हाथ फेरते हुए नजर आ रही हैं। उनके हाथ पर बैंडेज भी लगाया हुआ है। इस पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे हिना दर्द में हैं और अब वो अपने पापा को बेहद मिस कर रही हैं। फ्रेम में नीचे लिखा है ‘Daddy’s Strong Girl।’ वहीं, अपनी इस फोटो के कैप्शन में हिना ने लिखा, ‘आपकी याद आ रही है।’ अब उनका ये पोस्ट देख फैंस भी भावुक हो गए हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें