Hina Khan Emotional After Meeting Salman Khan: ‘बिग बॉस 18’ के स्टेज पर सलमान खान से वीकेंड का वार पर टीवी एक्ट्रेस हिना खान मिलने आ रही हैं। कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस की हिम्मत की खुद भाईजान ने भी तारीफ की। सलमान खान को अपने सामने देखकर हिना खुद को रोक ही नहीं पाईं और काफी इमोशनल हो गईं। उनके आंसू छलक पड़े। इस दौरान क्या कुछ हुआ है, चलिए आपको बताते हैं।
सलमान से मिलकर हिना खान रो पड़ीं
सलमान खान से मिलने के बाद हिना खान थोड़ी कमजोर पड़ गईं और भाईजान को गले लगाकर रोने लगीं। कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस अपनी बीमारी से डटकर सामना कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस टीवी के रिएलिटी शो बिग बॉस 18 के सेट पर पहुंची थीं। यहां हिना खान की हिम्मत की तारीफ सलमान खान करते हुए नजर आए। सलमान खान ने सबसे पहले हिना को फाइटर कहकर स्टेज पर वेलकम किया। इसके बाद सलमान खुद हिना का हाथ पकड़कर उन्हें मंच तक लेकर आए। इस दौरान हिना खान ने बिग बॉस से जुड़ी अपनी यादों को शेयर किया। हिना ने बताया कि उन्हें इस शो से क्या कुछ सीखने को मिला है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
शो के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसे हिना खान ने भी अपने इंंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। हिना खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हिना खान ने सलमान को मिलकर बताया कि उन्हें इस शो से काफी स्ट्रेंथ मिली है। वो शो से काफी मजबूत बनकर बाहर आई हैं। हिना की इस बात को सुनने के बाद सलमान खान कहते हैं कि आपने हर चैलेंज का बहुत स्ट्रॉन्ग रहकर सामना किया है, आप एक रियल फाइटर हो। सलमान की इस बात को सुनने के बाद हिना काफी इमोशनल हो जाती हैं और वो सलमान के सामने रोने लगती हैं। इसके बाद सलमान उन्हें हग करते हैं और ऐसे ही लड़ते रहने की ताकत देते हैं।
‘बिग बॉस 18’ को फॉलो कर रहीं हिना
हिना खान ने सेट से बाहर आने के बाद मीडिया से भी बातचीत की। मीडिया ने उनसे पूछ कि क्या आप ‘बिग बॉस’ के शो को फॉलो कर रही हैं जिसपर हिना ने कहा कि हां मैं देख रही हूं। इसके अलावा ‘बिग बॉस 18’ के टॉप 3 के सवाल पर हिना खान ने कोई जवाब नहीं दिया। ना ही हिना ने बताया कि इस सीजन उनका कौन फेवरेट है। अब हिना ने सेट पर जाकर घरवालों से भी बातचीत की है या फिर नहीं, इस बारे में तो नहीं पता चला है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Salman Khan के टारगेट पर ये 5 कंटेस्टेंट, एक का तो सामने आया झूठ
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
12 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
15 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
15 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
18 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
18 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
19 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
20 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
20 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines