Hina Khan Crying on World Cancer Day: विश्व कैंसर दिवस के मौके पर अभिनेत्री हिना खान ने एक इवेंट में हिस्सा लिया और अपने अनुभवों को साझा किया। कैंसर का दर्द झेल रहीं हिना खान इस दौरान स्पीच देते हुए काफी भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू आ गए। हिना फिलहाल ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं और उनका ये सफर लगातार संघर्ष और मुश्किलों से भरा रहा है। शायद यही वजह रही कि वो काफी इमोशनल नजर आईं।
हिना खान के छलके आंसू
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में हिना खान ने बताया कि कैंसर के बारे में रिपोर्ट आने का पल कितना मुश्किल होता है, लेकिन जब उस रिपोर्ट में कुछ नहीं आता तो वो कितनी बड़ी राहत और खुशी की बात होती है। हिना कहती हैं, ‘आपको नहीं अंदाजा है कि वो कितना सुखद एहसास होता है जब आपकी रिपोर्ट नेगेटिव आती है। जब आपके टेस्ट में कैंसर का कोई संकेत नहीं मिलता, तो वो कितनी बड़ी राहत होती है, मुझसे पूछिए, ये कितना मुश्किल है जब आप वो रिपोर्ट पढ़ते हैं।’ ये कहते हुए हिना की आंखों में आंसू थे और उनकी आवाज भी काफी भारी हो गई।
स्पीच देते हुए रोने लगीं हिना
हिना ने कैंसर की जर्नी पर बात करते हुए आगे कहा, ‘वो घंटी जिसकी आवाज से आपको ये पता चलता है कि आपकी जांच रिपोर्ट आ चुकी है और डॉक्टर बताते हैं कि कैंसर का पता चला है। उससे भी बड़ी खुशी ये है कि जब रिपोर्ट में कुछ नहीं आता। जब आपकी रिपोर्ट क्लियर होती है तो आपके पैसे और समय की मेहनत बेकार नहीं जाती और ये एक बेहद बड़ी राहत होती है।’
काम को हिना ने रखा जारी
गौरतलब है इस मुश्किल दौर में भी हिना खान ने अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को जारी रखा है। हाल ही में वो शो ‘गृह लक्ष्मी’ में नजर आईं और इसके अलावा कई एड शूट्स भी करती हैं। उनके फैंस को हमेशा उनके एक्टिव रहने की आदत है, भले ही वो कैंसर का इलाज करवा रही हों। हिना ने छोटे पर्दे पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो से पहचान बनाई थी, जिसमें उन्होंने अक्षरा का किरदार निभाया था। ये किरदार उन्हें स्टार बना गया था और आज भी लोग उन्हें इसी भूमिका के लिए याद करते हैं।
यह भी पढ़ें: Veer Pahariya का उड़ाया मजाक तो पिट गए मशहूर कॉमेडियन, Sky Force एक्टर ने घटना से झाड़ा पल्ला
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
19 mins ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 hr agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
3 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
4 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines