Hina Khan: पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने बीते कुछ समय में काफी कुछ झेला है। उनकी पर्सनल लाइफ में जो तूफान आया उसे देखकर फैंस भी घबरा गए। हिना को ब्रेस्ट कैंसर से लड़ते हुए पूरे हिंदुस्तान ने देखा है। किस तरह जब उन्हें कैंसर से पीड़ित होने की खबर मिली तो वो टूट गई थीं। धीरे-धीरे हिना की मुश्किलें तब और बढ़ीं, जब इस बीमारी के कारण उनके बाल झड़ने लगे। एक वक्त ऐसा भी आया था कि हिना खान के सिर पर तो क्या, उनकी पलकों पर भी एक भी बाल नहीं बचा था।
जब झड़ गए थे हिना की पलकों तक के बाल
खुद हिना ने करीब 15 हफ्ते पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर दिखाया था कि उनकी पलकों पर बस एक आईलैश बाकी है। कीमो से बाकी सब झड़ चुकी हैं और वो इकलौती आईलैश हिना के लिए मोटिवेशन थी। एक्ट्रेस को इस तरह से देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए थे। आइब्रो और आईलैश की तस्वीरें देखकर फैंस तक हिना के दिल में झांक पा रहे थे। वहीं, अब एक्ट्रेस हिना खान रिकवरी के रास्ते पर हैं। उनका ट्रीटमेंट अच्छे से चल रहा है।
अब वापस लौटा हिना के चेहरे का नूर
साथ ही हिना खान की जिंदगी में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है। उनके गम पीछे छूट रहे हैं और एक बार फिर लाइफ उन्हें मुस्कुराने का मौका दे रही है। इस बात का सबूत है हिना खान का लेटेस्ट पोस्ट, जो उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है। दरअसल, हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने अपना एक वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में हिना ने अपना चेहरा दिखाया है, जिस पर एक अलग ही नूर नजर आ रहा है। एक्ट्रेस अपनी आंखों पर जूम कर रही हैं। उनकी आंखें देखकर फैंस को अलग ही सुकून मिलेगा।
Hina Khan
यह भी पढ़ें: रैपर Raftaar की दूसरी पत्नी कौन? शादी की पहली तस्वीर वायरल
आईलैश और आइब्रो के बाल फ्लॉन्ट करती दिखीं हिना खान
दरअसल, अब हिना की आईलैश और आइब्रो के बाल वापस आ रहे हैं। इस वीडियो में हिना उन्हें ही फ्लॉन्ट कर रही हैं और इस दौरान उनके चेहरा पर जो खुशी दिख रही है वो फैंस भी महसूस कर पा रहे हैं। हिना के आईलैश और आइब्रो के बाल वापस आ रहे हैं और इससे उनका कॉन्फिडेंस बूस्ट हो रहा है। एक्ट्रेस पहले से बेहतर फील कर रही हैं, जो उनके ट्रीटमेंट के लिए भी अच्छा है। अब फैंस को भी एक उम्मीद हो गई है कि हिना जल्द ही अपनी बीमारी को हराकर एकदम ठीक हो जाएंगी।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
2 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
3 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
7 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
8 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
10 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
11 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
12 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
13 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
14 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines