Hina Khan Health Update: एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में अपने कैंसर के इलाज पर बड़ा अपडेट दिया था। एक्ट्रेस ने पैपराजी के सामने रिवील किया था कि उनकी कीमोथेरेपी सेशन अब कम्पलीट हो चुके हैं। हिना ने खुद कहा था कि अब उनकी इम्युनो थेरेपी चल रही है। एक्ट्रेस इलाज के दौरान काफी कमजोर हो चुकी हैं और इम्युनो थेरेपी से बॉडी के इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाया जाएगा। अब अपने बयान के बाद हिना ने एक तस्वीर भी शेयर कर दी है।
हिना खान के शरीर पर दिखे निशान
हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जिम लुक में एक फोटो पोस्ट की। इसमें एक्ट्रेस हाथ ऊपर करके पोज दे रही हैं। इस दौरान फैंस का ध्यान एक्ट्रेस के अंडर आर्म्स पर जरूर जाएगा, जहां ट्रीटमेंट की वजह से आए हुए निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ हिना ने अपने स्कार्स को फ्लॉन्ट किया है। ये स्कार्स उन्हें रेडिएशन की वजह से आए हैं। रेडिएशन बर्न के निशानों को अब हिना ने दुनिया के सामने पेश कर दिया है।
रेडिएटेड स्किन स्कार्स फ्लॉन्ट करती दिखीं हिना
अपनी इस खास तस्वीर के साथ हिना खान ने एक नोट भी शेयर किया है। हिना ने लिखा, ‘रेडिएटेड स्किन स्कार्स… जिन्हें रेडिएशन बर्न भी कहा जाता है… कोई बात नहीं, समय के साथ निशान मिट जाएंगे और हम इससे उबर जाएंगे.. हजारों खूबसूरत चीजें तुम्हारा इंतजार कर रही हैं माई गर्ल..। विश्वास, शक्ति, फेथ, दया और ग्रेटिट्यूड। #OneDayAtime #ScarredNotScared।’
Hina Khan
यह भी पढ़ें: Kiara Advani के अलावा ये 3 एक्ट्रेसेस भी हैं प्रेग्नेंट, बॉलीवुड में गूंजेंगी एक के बाद एक किलकारियां
वायरल हुई हिना खान की तस्वीर
अब हिना खान का ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। एक्ट्रेस के निशान देखने के बाद फैंस एक तरफ चिंतित हैं, तो दूसरी तरफ सुकून में हैं कि उनका ट्रीटमेंट सही चल रहा है। हिना खान हर वक्त पॉजिटिव एटीट्यूड के साथ आगे बढ़ते हुए नजर आ रही हैं। उनका पोस्ट हर बार फैंस में भी मोटिवेशन भर देता है। अब एक बार फिर हिना खान ने निशान फ्लॉन्ट कर फैंस का अटेंशन ग्रैब कर लिया है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 hr agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
5 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
8 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
9 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines