हिना खान ने 4 जून को बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी की है। कई साल एक-दूसरे को डेट करने और जिंदगी के सबसे मुश्किल उतार-चढ़ाव को फेस करने के बाद आखिरकार दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया। हिना खान और रॉकी जायसवाल के रिश्ते ने ये साबित कर दिया कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी भी इन दोनों को अलग नहीं कर सकती। हिना के कैंसर के ट्रीटमेंट के दौरान रॉकी जायसवाल साए की तरह उनके साथ रहे हैं। दोनों ने हर मुश्किल लम्हे में एक-दूसरे को संभालने के बाद हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया।
शादी के बाद हिना खान ने दिया पहला पब्लिक अपीयरेंस
अब वेडिंग फोटोज के बाद हिना खान का शादी के बाद पहला लुक भी सामने आ गया है। एक्ट्रेस को आज पैपराजी ने स्पॉट किया है। नई दुल्हन हिना खान शादी के अगले ही दिन मीडिया के सामने आ गई हैं। दरअसल, शादी के तुरंत बाद हिना खान काम पर लौट गई हैं और इसी दौरान उन्हें पैपराजी ने अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया। अब उनके आफ्टर वेडिंग लुक की बात करें, तो हिना खान मॉडर्न लुक में नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस के ऊपर ओवर साइज्ड जैकेट पहनी हुई थी, जो बेहद स्टाइलिश लग रही है।
शादी के अगले ही दिन हिना खान ने की काम पर वापसी
हिना शादी के अगले दिन भी बेहद सिंपल लग रही हैं। हालांकि, शादी की खुशी और ग्लो उनके चेहरे पर साफ-साफ नजर आ रहा है। वो अपने पहले पब्लिक अपीयरेंस में बेहद ही खुश नजर आ रही हैं। हिना ने पैपराजी से भी अच्छे से बात की। मीडिया ने एक्ट्रेस से सवाल किया कि रॉकी के साथ उनकी कपल फोटो कब होगी? इस सवाल के जवाब में हिना खान ने कहा, ‘जल्द ही होगी, आप लोगों को ट्रीट करेंगे और हम दोनों आपसे मिलेंगे। बस बिजी हैं काम के साथ।’
यह भी पढ़ें: AP Dhillon को फैन पर क्यों आया गुस्सा? सिंगर ने दिखाई आंखें, वीडियो वायरल
हिना खान का शादी के बाद का लुक वायरल
इसके बाद हिना खान ने पैपराजी से सवाल भी किया कि उन्हें सब कुछ कैसा लगा और शॉक लगा या नहीं? इसके बाद पैपराजी ने एक्ट्रेस को शादी की मुबारकबाद भी दी। फिर एक्ट्रेस उन्हें बाय करते हुए अपनी शादी की मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए चली गईं। हिना खान का अब शादी के बाद पहला लुक काफी वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं और उन पर प्यार लुटा रहे हैं। अब एक-एक कर सोशल मीडिया यूजर्स हिना खान के इस लुक पर अपनी राय रखना शुरू करेंगे।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
1 hr agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
2 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
3 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
4 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
6 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
9 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
10 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
12 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines