Hina Khan Requests Fans To Pray For Her Cancer Treatment: टीवी की लोकप्रिय अदाकारा हिना खान ने हाल ही में एक इवेंट में अपने अद्भुत ब्राइडल रैंप वॉक से सभी को हैरान कर दिया था। ब्रेस्ट कैंसर से जूझने के बावजूद हिना का आत्मविश्वास और स्टाइल देखने लायक था। लास्ट नाइट भी एक्ट्रेस को एक इवेंट में देखा गया जिसमें वो एक ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं, जो उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
हिना खान ने इस इवेंट में पिंक कलर के कश्मीरी पटियाला सूट में शिरकत की, जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर किया। उनके इस स्टाइल ने ना सिर्फ उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए, बल्कि फैशन क्रिटिक्स को भी हिना ने इंप्रेस कर दिया। कर्ली हेयर विग और मैचिंग हैवी झुमकों के साथ हिना वाकई काफी खूबसूरत लग रही थीं।
हिना ने पोस्ट कर फैंस को दी जानकारी
इस इवेंट में हिना ने अपने लुक के बारे में अपनी राय फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘कैंसर के बाद ये मेरी पहली मीडिया के साथ बातचीत थी और मुझे अपने जन्मस्थान का एसेंस दिखाने में बहुत मजा आया। ये कश्मीरी पोशाक बेहद खूबसूरत है, जिसे खासतौर पर मेरे लिए तैयार किया गया था।’
करिश्मा कपूर और नव्या नंदा से मिलीं हिना
आपको बता दें इस इवेंट में कई दिग्गज सितारे भी शामिल थे। हिना के इवेंट से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक में वो करिश्मा कपूर और नव्या नंदा से मिलते हुए नजर आ रही हैं। वहीं हिना जब अपनी कुर्सी पर जाकर बैठती हैं तो उन्हें वहां पहले से ही मौजूद अनन्या पांडे भी ग्रीट करती हैं। हिना एक्ट्रेस को दूर से ही हेलो करती हैं।
फैंस ने भी हिना के इस लुक की जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया पर उनके फोटो और वीडियो वायरल हो गए हैं, जिसमें लोग उनके स्टाइल और आत्मविश्वास की सराहना कर रहे हैं।
हिना ने की दुआ करने की अपील
इस इवेंट से वापस लौटते हुए हिना खान ने वहां मौजूद सभी लोगों ने रिक्वेस्ट की वो उनके लिए दुआएं मांगे। वीडियो में उन्हें कहते हुए देखा जा सकता है कि प्लीज मेरी लिए सभी प्रार्थना करिए। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो भी अब तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Reem Shaikh के बाद अब इस पॉपुलर सिंगर के साथ हुआ हादसा, आग में झुलसा चेहरा?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
18 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
19 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
19 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
20 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
21 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
23 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines