हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Hina Kha का पहला करवा चौथ; पति की लंबी उम्र के लिए किया व्रत, हाथों में लगवाई मेहंदी

Hina Khan, Rocky Jaiswal: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हिना खान अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. हिना खान इस बार अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट कर रही हैं, जो बेहद स्पेशल है.

विज्ञापन
Hina Khan, Rocky Jaiswal. image credit- instagram

Hina Khan, Rocky Jaiswal: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हिना खान ने कुछ ही समय पहले अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की है. सोशल मीडिया पर कपल की शादी की फोटोज ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. अब शादी के बाद हिना का पहला करवा चौथ है. इस खास मौके को हिना बेहद स्पेशल ढंग से सेलिब्रेट कर रही हैं. हिना खान ने पहले करवा चौथ को लेकर लेटेस्ट अपडेट्स भी दिए हैं.

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वो पति के नाम की मेहंदी लगाए नजर आ रही हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए हिना ने इसके कैप्शन में लिखा है कि क्योंकि पहला हमेशा स्पेशल होता है. इसके अलावा हिना ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पति रॉकी को टैग किया है और वो अपने हाथों की मेहंदी को फ्लॉन्ट कर रही हैं. साथ ही फैंस ने कयास लगाए हैं कि हिना ने पति के लिए व्रत भी रखा है. हालांकि, हिना ने व्रत रखा है या नहीं ये कंफर्म नहीं है. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें