Popular Actress Viral Posts: टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट्स शेयर किए हैं जिन्हें देखने के बाद उनके फैंस भी टेंशन में आ गए हैं। इस एक्ट्रेस की हालत काफी खराब नजर आ रही है और वो परेशान भी दिख रही हैं। अपनी परेशानी का कारण एक्ट्रेस ने खुद अपने चाहने वालों को बताया है। बता दें, इस एक्ट्रेस की टीवी और ओटीटी पर तो अच्छी फैन फॉलोइंग है ही साथ सोशल मीडिया पर भी उनके कई दीवाने हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 19.1 मिलियन यानी 1 करोड़ 91 लाख लोग फॉलो करते हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने इन करोड़ों फैंस को अपनी प्रॉब्लम सुनाई है।
हिना खान को नहीं मिल रहा 1 समय का भी खाना खाने का समय
हिना खान चैन से नहीं खा पा रहीं खाना
बता दें, ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस फेम हिना खान (Hina Khan) हैं। उन्होंने अब अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की है जिसमें वो मेकअप करवाते हुए खाना खा रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने अपने दिल का दर्द बयां किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कह रही हूं लेकिन कभी-कभी यह आप पर हावी हो जाता है जब आप दिन में शांति से एक बार का मील भी नहीं खा पाते, कुछ भी न करें, अपने खाने पर कंसन्ट्रेट करें.. सिर्फ खाना.. और शांति से खाएं..होता ही नहीं है (ऐसा होता नहीं है)।’ उनके इस पोस्ट से साफ समझ आ रहा है कि वो ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही हैं।
हिना की बिगड़ी तबीयत?
मास्क लगा सो रहीं एक्ट्रेस
वहीं, उन्होंने अपनी अगली स्टोरी में मास्क के साथ एक फोटो शेयर की है। इसमें उनका चेहरा एकदम उतरा हुआ नजर आ रहा है। आंखें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो न जाने कब से सो न पाई हों। हिना ने इसे शेयर करते हुए कहा, ‘मैं आजकल ऐसे ही सोती हूं। पूरी रात मास्क लगा रहा.. सांस नहीं ले पा रही, भेजो थोड़ी दुआ।’ इसके बाद उन्होंने अपनी दवाइयों की तस्वीरें शेयर करते हुए खुलासा किया है कि वो दिन में 16 घंटे शूटिंग कर रही हैं। बिना आराम लगातार 16 घंटे काम करने की वजह से भी उनका ऐसा हाल हो गया होगा।
नॉन-स्टॉप काम कर बिगड़ी हालत?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के अगले सीजन में होगी इस मशहूर इन्फ्लुएंसर की एंट्री? पति भी शो में मचा चुका है तहलका’
हिना खान के हाथ पर दिखे जख्म!
हाथ पर दिखी चोट
बता दें, हिना खान के अगले पोस्ट ने तो फैंस को और भी टेंशन में डाल दिया। एक्ट्रेस ने अब इसके बाद अपने हाथ पर जख्म का भी वीडियो शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें उनके हाथ पर भयानक चोट दिख रही है। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि ये भी एक्ट्रेस की शूटिंग का ही हिस्सा है। यानी ये निशान मेकअप की मदद से बनाया गया है। उन्हें कोई चोट नहीं आई है। ये बात और है कि वो शूटिंग कर थक चुकी हैं।
संबंधित खबरें
अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
37 mins ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
2 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
3 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
19 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
22 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines