टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस को लेकर कुछ ना कुछ सुनने को मिलता ही रहता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वीडियो में हिना खान नजर आ रही हैं। इस वीडियो में हिना खान का पूरा लुक बदला हुआ दिख रहा है और लोग उन्हें करण जौहर बता रहे हैं। अब आप भी नहीं समझ पा रहे हैं ना कि हिना खान या करण जौहर? ये क्या मसला है? तो आइए बताते हैं…
इंटरनेट पर वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते हैं कि इस वीडियो में जो शख्स नजर आ रहा है, वो बिल्कुल हिना खान के जैसा दिख रहा है। अब अगर आपने ये वीडियो देखा है, तो आपको भी एक बार के लिए लगेगा कि ये तो हिना खान ही हैं, लेकिन हम आपको बता देते हैं कि ये हिना खान नहीं हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो एआई जेनरेटेड है और फेक है।
यूजर्स ने क्या कहा?
इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि करण जौहर। दूसरे यूजर ने कहा कि ये हिना खान कम और करण जौहर ज्यादा लग रही है। तीसरे यूजर ने लिखा कि करण जौहर है भाई। एक और यूजर ने कहा कि अरे भाई ये करण जौहर था, बदल कैसे गया? एक अन्य ने कहा कि ये बेहद फनी है।
हिना खान या करण जौहर?
एक और ने कहा कि हिना खान नहीं है। एक ने लिखा कि हां, मुझे तो करण जौहर लगी। एक ने कहा कि ये करण जौहर है, एआई से चेहरा बदला है। एक ने कमेंट किया कि एआई का गलत यूज है। एक ने कहा कि हां, लेकिन ये करण जौहर है। एक ने कहा कि हैंडसम करण जौहर। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।
hina khan, karan johar
करण जौहर ने शेयर किया है पोस्ट
वहीं, अगर इस वीडियो की बात करें तो ये तो साफ है कि ये वीडियो फेक है, लेकिन अगर इस लुक की बात करें तो करण जौहर ने हाल ही में इस लुक से मिलती-जुलती तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वायरल वीडियो को देखकर लगता है कि करण की इन्हीं फोटोज से हिना का फेक लुक क्रिएट किया गया है।
यह भी पढ़ें- रजत दलाल-आसिम रियाज में बीच हुई हाथापाई और तू-तू, मैं-मैं, इंटरनेट पर वीडियो भी वायरल
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
5 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
7 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
8 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
11 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
12 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
12 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines