Hina Khan: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रही है। हिना सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और फैंस को लेटेस्ट अपडेट देती रहती हैं। हालांकि हाल ही में हिना ने फैंस के साथ एक खबर और शेयर की है, जो यूजर्स की चिंता बढ़ रही है। दरअसल, हिना को कैंसर से साथ-साथ एक और दूसरी बीमारी का भी सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी खुद हिना ने अपने पोस्ट में दी है।
कैंसर के बाद दूसरी बीमारी
हिना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा कि कीमोथेरेपी का दूसरे साइड इफेक्ट्स… ‘म्यूकोसीटिस’, हालांकि मैं डॉक्टर के बताई सारी एडवाइज फॉलो कर रही हूं और अगर किसी के पास कोई घरेलू नुस्खा है, तो प्लीज बताएं।ये बहुत मुश्किल है कि जब आप खा नहीं सकते, ये मेरे लिए बहुत मददगार होगा।
फैंस को हुई चिंता
हिना का ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई। एक्ट्रेस के फैंस को उनकी चिंता सता रही है। सभी कमेंट्स के जरिए हिना का हाल-चाल ले रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि आपके लिए बहुत सारी दुआएं। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप जल्दी ठीक हो जाएंगी, बस अपनी सेहत का ख्याल रखें। तीसरे यूजर ने लिखा कि भगवान आपके साथ है, आप जल्दी ठीक हो जाओगे। इस तरह के कमेंट्स करके यूजर हिना को दुआ दे रहे हैं।
ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हिना
गौरतलब है कि हिना खान ने कुछ ही दिन पहले फैंस से साथ अपने ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर होने की एनाउंसमेंट की है। हिना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को इसके बारे में जानकारी दी। जैसे ही लोगों को हिना के कैंसर के बारे में पता लगा, तो किसी को भरोसा नहीं हुआ। हर किसी को इस खबर पर ना चाहते हुए यकीन करना पड़ा।
अमेरिका रवाना हुई हिना खान
हालांकि हिना कैंसर का इलाज करवा रही हैं और एक्ट्रेस की 5 कीमो पूरी हो चुकी हैं और तीन कीमो बाकी हैं। आने वाले दिन हिना के लिए और भी मुश्किल होने वाले हैं, लेकिन फिर भी हिना बेहद हिम्मत से इसका सामना कर रही है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि हिना अपना इलाज करवाने के लिए अमेरिका रवाना हो गई है, लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है कि हिना इलाज के लिए विदेश गई हैं या फिर किसी प्रोजेक्ट के लिए। इसका पता आने वाले समय में ही लगेगा।
यह भी पढ़ें- मशहूर रैपर Rich Homie Quan की अचानक मौत, मुंह से निकल रहा था ‘झाग’, गर्लफ्रेंड पहुंची तो…
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 hr agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 hr agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
2 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
20 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
22 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
23 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines