Hina Khan: मशूहर एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हिना अक्सर फैंस को अपने लेटेस्ट पोस्ट से अपडेट करती रहती हैं। जबसे हिना ने अपने फैंस के साथ ब्रेस्ट कैंसर की खबर शेयर की है, तबसे ही हिना को लेकर फैंस भी परेशान हैं और एक्ट्रेस की हर पोस्ट पर नजर रखते हैं। इस बीच हिना ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में कहा है कि खुद को कंट्रोल नहीं कर पाती और आज उन्हें किस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर हिना ने ऐसा क्या पोस्ट किया है?
पिता के बर्थडे पर इमोशनल हुईं हिना खान
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। हर बार की तरह इस बार भी हिना ने ये पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। हिना ने अपने पोस्ट में एक लड़की के रोने वाली कुछ सेकंड की वीडियो शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना ने लिखा है कि 8 अगस्त, हैप्पी बर्थडे डैड, जस्ट वन हग डैड, वन हग और इसके साथ दिल टूटने वाला इमोजी भी हिना ने शेयर किया है।
Hina Khan
पिता को याद करते हुए खुद को संभाल नहीं पाती हिना
हिना ने जो वीडियो शेयर किया है, उस पर लिखा है कि पापा में रह सिचुएशन संभाल सकती हूं, लेकिन जब मैं आपको याद करती हूं तो मैं खुद को कंट्रोल नहीं कर पाती। इसके साथ दिल टूटने और रोने वाला इमोजी भी है। हिना के इस पोस्ट से साफ है कि हिना अपने पापा को बहुत मिस करती हैं और जब वो अपने पिता को याद करती हैं, तो खुद को संभाल नहीं पाती है।
ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हिना खान
बता दें कि बीते दिन हिना खान के दिवंगत पिता का जन्मदिन था। पिता के बर्थडे पर उन्हें याद करके हिना इमोशनल नजर आई। एक तरफ एक्ट्रेस कैंसर से जंग लड़ते हुए हिम्मत दिखा रही हैं, तो दूसरी ओर हिना इमोशनली भी परेशान हैं। हालांकि एक्ट्रेस कैंसर का डटकर सामना कर रही हैं। बताते चलें कि हिना खान ने कुछ दिन पहले फैंस के साथ अपने ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर होने की खबर शेयर की थी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।
फैंस कर रहे हिना के जल्दी ठीक होने की दुआ
हिना के ब्रेस्ट कैंसर का इलाज चल रहा है। इलाज के साथ-साथ हिना अपने काम पर भी ध्यान दे रही हैं। एक्ट्रेस के फैंस भी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सभी दुआ कर रहे हैं कि हिना जल्दी ही इस बीमारी से बाहर निकल जाए।
यह भी पढ़ें- मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर की पत्नी का निधन, कैंसर ने ली एम वरलक्ष्मी की जान
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
13 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
15 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
16 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
16 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
18 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
18 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines