Actress Trolled For Interfaith Wedding: हिना खान ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी रचाई है। इन दोनों ने धर्म की दीवार तोड़ते हुए एक-दूसरे को हमेशा-हमेशा के लिए अपना लिया। हिना मुस्लिम हैं और रॉकी हिन्दू और एक होने के लिए ना तो हिना ने धर्म बदला और ना ही रॉकी ने। बावजूद इसके ये न्यूली मैरिड कपल अभी भी ट्रोल हो रहे हैं। KRK ने एक ट्वीट करके हिना खान को शादी के बाद अपना नाम बदलने को कहा है। साथ ही उनपर खान नाम बदनाम करने का आरोप भी लगाया है। इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस दूसरे धर्म में शादी कर इस तरह के ताने खा चुकी हैं।
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के खिलाफ तो आधा देश खड़ा था। पेरेंट्स से ज्यादा तो इस कपल को दुनिया की बातें सुनने को मिली थीं। सोनाक्षी सिन्हा को शादी के बाद जानकर ट्रोल किया गया। उनके खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन भी किए थे। इतना ही नहीं जहीर इकबाल संग कोर्ट मैरिज करने पर सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ फतवा भी जारी कर दिया गया था।
देवोलीना भट्टाचार्जी
टीवी की गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी तो एक बच्चे की मां बनने के बाद भी ट्रोल हो रही हैं। मुस्लिम लड़के से शादी करने पर लोग उन्हें अभी तक माफ करने के लिए तैयार नहीं हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर किसी भी चीज को लेकर बात करती हैं, या अपनी राय रखती हैं तो उन्हें उनकी शादी का ताना दे दिया जाता है। हालांकि, एक्ट्रेस चुप नहीं बैठतीं और पलटकर जवाब जरूर देती हैं।
राखी सावंत
राखी सावंत ने दो शादियां की हैं। ये बात अलग है कि कामयाब एक भी नहीं हो पाई। वही, राखी ने अपना घर बसाने के लिए न सिर्फ अपनी पहचान बल्कि अपना धर्म भी बदल लिया था। दूसरी शादी से पहले राखी सावंत ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था। इसके बाद राखी को दुनिया वालों ने खूब ट्रोल किया।
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की लव स्टोरी तो अब पूरी दुनिया जानती है। दीपिका ने एक तलाक के बाद मुस्लिम एक्टर से शादी की है। इस निकाह के लिए दीपिका ने भी अपना धर्म बदल लिया और ये बात उनके फैंस को पसंद नहीं आई। दीपिका को आए दिन हेट कमैंट्स का सामना करना पड़ता है। लोग उन्हें ना सिर्फ गालियां देते हैं, बल्कि बद्दुआएं भी देते हैं।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की लम्बी उम्र पर सवाल उठा रहा था ट्रोलर, बिग बी ने दिया करारा जवाब
करीना कपूर
करीना कपूर ने जब सैफ अली खान के साथ शादी की थी, तो वो सभी के निशाने पर आ गई थीं। एक तो सैफ उनसे उम्र में काफी बड़े थे। ऊपर से सैफ का तलाक हो चुका था। इतना ही नहीं सैफ के दो बच्चे भी थे। वहीं, सबसे बड़ी दिक्कत तो ये थी कि करीना पंजाबी और सैफ मुस्लिम थे। ऐसे में इनके रिश्ते पर भी उंगलियां उठाने वाले कम नहीं थे।
संबंधित खबरें
कंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
2 mins agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
1 hr ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
3 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
3 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
5 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
6 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
6 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines