Hina Khan: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ पोस्ट करके हालिया अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में हिना ने खान ने फैंस के साथ अपने ब्रेस्ट कैंसर की न्यूज शेयर की है, जिसके बाद से हर कोई हिना के लिए चिंता कर रहा है और उनकी हिम्मत बढ़ा रहा है। हिना भी इन दिनों अपने आपको मोटिवेट कर रही हैं, जिसकी झलक हिना के लेटेस्ट पोस्ट में देखी जा सकती है।
सोशल मीडिया पर सामने आया पोस्ट
हिना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें साफ दिख रहा है कि इस बुरे समय में एक्ट्रेस कैसे खुद की हिम्मत बनाए हुए हैं। हिना ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि ये मेरे सफर की एक झलक है, उन साहसी लोगों के लिए है, जो इस तरह के मुश्किल हालातों का सामना कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि मेरी ये जर्नी उन सबकी कहानियों को बदलने में कामयाब होगी और उन्हें हिम्मत देगी।
Hina Khan
दूसरों की भी हिम्मत बढ़ा रही हिना
हिना ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि इस बात को भी याद रखना कि हम हर्ट हो सकते हैं, हमें दुख पहुंच सकता है, लेकिन हमें डरना नहीं है। हिना के इस पोस्ट से साफ है कि वो इस टाइम ना सिर्फ खुद को बल्कि दूसरों को भी हिम्मत दे रही हैं, जो इस तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं।
हिना को है ब्रेस्ट कैंसर
गौरतलब है कि जबसे हिना खान ने अपने ब्रेस्ट कैंसर की न्यूज फैंस को दी है, तो हर कोई उनके लिए परेशान है। सबकी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को ये खबर दी थी। हिना ने अपने पोस्ट में लिखा था कि मैं आप लोगों को बताना चाहती हूं कि मुझे ब्रेस्ट कैंसर हुआ है, जो स्टेज थ्री पर है। मैं इसका बेहद हिम्मत के साथ सामना कर रही हूं। इससे निपटने के लिए मैं पूरी तरह तैयार हूं।
फैंस कर रहे एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की दुआ
हिना ने लिखा था कि उनका इलाज शुरू हो गया है और वो इसका डट कर सामना कर रही हैं। जैसे ही हिना का ये पोस्ट सामने आया था, तो इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई थी और हर कोई एक्ट्रेस की हिम्मत बांद रहा था। हिना के फैंस उनको लेकर काफी चिंता में हैं। हालांकि एक्ट्रेस अब अपना इलाज करवा रही हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: इस हफ्ते इन 6 कंटेस्टेंट्स पर गिरेगी नॉमिनेशन की गाज, वीकेंड से पहले जाने किस-किस पर लटकी तलवार?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
8 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
10 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
11 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
12 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
13 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines