पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान के लिए पिछले कुछ महीने बेहद मुश्किल और दर्द भरे रहे हैं। उन्होंने कैंसर के कारण काफी कुछ झेला है। कैंसर ना सिर्फ शारीरिक रूप से इंसान को दर्द पहुंचाता है, बल्कि अंदर से भी शख्स को तोड़ देता है। कैंसर से पीड़ित व्यक्ति के मन में अपनी जान को लेकर और अपने घरवालों को लेकर 100 तरह के सवाल उठते हैं। ऐसे वक्त में खुद को संभाल पाना जरा भी आसान नहीं होता। हिना खान के लिए भी इलाज के दौरान हिम्मत दिखाना इतना आसान नहीं रहा होगा, जितना सोशल मीडिया पर नजर आता है।
पॉजिटिविटी छोड़ हिना ने शेयर किया क्रिप्टिक नोट
मुश्किल वक्त में वो हमेशा डट कर खड़ी रहीं। सबसे बड़ी बात इस दौरान भी हिना खान को सिर्फ पॉजिटिव तरीके से आगे बढ़ते हुए ही देखा गया। उनकी राह में कई मुश्किलें आईं, लेकिन हिना खान हमेशा सकारात्मक अंदाज से उससे निपटती रहीं। ऐसे में अब क्या हो गया है कि अचानक हिना ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया, जो थोड़ा नेगेटिव लग रहा है? हिना का क्रिप्टिक पोस्ट देखकर फैंस भी हैरान हो सकते हैं।
कठिन समय को लेकर क्या बोलीं हिना खान?
सिर्फ अच्छी बातें करने वाली हिना अब उस शख्स की बात कर रही हैं, जिसने उनकी मुश्किलें बढ़ाई हैं। चलिए जानते हैं आखिर हिना ने अपने क्रिटिक पोस्ट में क्या कहा है? आपको बता दें, हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए कहा, ‘मैं कभी नहीं भूलूंगी कि किसने मुझे कठिन समय दिया, जब मैं पहले से ही कठिन समय से गुजर रही थी।’ अब यहां हिना खान ने किसी का नाम नहीं लिया है। ऐसे में उनकी जिंदगी में परेशानियां बढ़ाने वाला कौन है? इसका खुलासा नहीं हुआ है।
Hina Khan
यह भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंट हैं Sshura Khan? Arbaaz Khan संग अस्पताल जाने का क्या है सच?
किसके लिए है हिना का क्रिप्टिक नोट?
हालांकि, हिना खान का पोस्ट देखकर समझ आ रहा है कि इस दौरान किसी ने उनका बेहद दिल दुखाया है। एक्ट्रेस ने काफी कुछ सहा है और कभी उसका जिक्र तक नहीं किया। वैसे हो तो ये भी सकता है कि इस पोस्ट से हिना का इशारा रोजलीन खान की तरफ हो। रोजलीन ने हिना के खिलाफ कई टिप्पणियां की हैं और उनपर कई आरोप लगाए हैं।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
1 hr agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
5 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
5 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
8 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
9 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
10 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
12 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
12 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines