हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हिना खान ने कन्फर्म किया 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट का नाम? 'साथ निभाना साथिया' के वायरल मीम से बटोरी सुर्खियां

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ के लिए एक मशहूर एक्ट्रेस का नाम सामने आया है। हिना खान ने खुद अपनी को-स्टार को बधाई देते हुए एक बड़ा हिंट दिया है।

विज्ञापन
हिना खान ने दिया 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट का हिंट। (Photo Credit- Instagram)

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम तेजी से सामने आ रहे हैं। इस शो में इस बार कई बड़े सेलेब्स हिस्सा लेने वाले हैं। अब एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान ने शो में एंट्री प्रोसेस पर बड़ा खुलासा किया है। इस बार वोटिंग के जरिए कंटेस्टेंट्स का चुनाव होगा। पहले 2 नाम तो मेकर्स ने ऑफिशियली रिवील कर दिए हैं। जल्द ही और भी चेहरों से पर्दा उठा सकता है, जो इस शो में नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब खबर मिली है कि हिना खान की को-स्टार की भी ‘बिग बॉस 19’ में एंट्री हो गई है।

अशनूर कौर की ‘बिग बॉस’ में एंट्री हुई कन्फर्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट हिना खान की ऑन स्क्रीन बेटी अब इस शो में नजर आएगी। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हिना खान की बेटी के रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस अशनूर कौर को ‘बिग बॉस 19’ के लिए कन्फर्म बताया जा रहा है। खुद हिना खान ने सोशल मीडिया पर अशनूर कौर की एंट्री का हिंट फैंस को दिया है। आपको बता दें, बीती रात अशनूर कौर ने हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल से मुलाकात की थी।

हिना खान ने दिया हिंट

अशनूर ने हिना के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की है। इसे शेयर करते हुए अशनूर ने लिखा, ‘इनके सामने बड़ी हुई हूं और गर्मजोशी अभी भी वही है…।’ इसके बाद हिना ने जो रिप्लाई किया वो फैंस का ध्यान खींच रहा है। हिना खान ने इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए कहा, ‘तुम्हें शुभकामनाएं मेरी छोटी बहन। बेहद एक्साइटेड हूं।’ इसके जवाब में अशनूर ने हिना को शुक्रिया कहा है। अब ऐसा लग रहा है कि हिना खान उन्हें ‘बिग बॉस’ के लिए बधाई दे रही हैं। हो सकता है कि अशनूर कौर एक्ट्रेस हिना खान से शो में जाने से पहले कुछ टिप्स लेने गई हों।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में ‘फैंस का फैसला’ करेगा कंटेस्टेंट्स का चुनाव, पहले 2 सलमान खान ने किए रिवील

टीवी, बॉलीवुड और ओटीटी पर भी किया काम

आपको बता दें, अशनूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘झांसी की रानी’, ‘साथ निभाना साथिया’, CID, ‘देवों के देव…महादेव’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘महाभारत’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘कोई लौट के आया है’ और ‘पटियाला बेब्स’ जैसे सुपरहिट शोज में काम किया है। अशनूर का सोशल मीडिया पर एक क्लिप काफी वायरल है, जो उनके शो ‘साथ निभाना साथिया’ का है। इसमें वो गोपी बेन चिल्लाती हुई कार के पीछे भागती हुई नजर आती हैं। अशनूर को आपने ‘संजू’ और ‘मनमर्जियां’ फिल्म में भी देखा होगा। अशनूर वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर भी 9.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें