कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan का बॉयफ्रेंड संग रोमांस हुआ वायरल, बारात में जमकर नाचा कपल

Hina Khan Cancer News: कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस हिना खान का बॉयफ्रेंड संग एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ के सेट से सभी सेलेब्स के डांस करने के वीडियोज अब सामने आ रहे हैं।

Hina Khan Cancer News

Hina Khan Cancer News

Hina Khan Cancer News: कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कई कारणों की वजह से सुर्खियों में हैं। हिना के कैंसर जर्नी को लेकर अपडेट्स शेयर करना हो या फिर रोजलिन खान का उनकी बीमारी को लेकर सवाल उठाना। हिना अलग-अलग रिएलिटी शोज में भी नजर आ रही हैं और अपनी जर्नी को लेकर बात करते हुए नजर आ रही हैं। हाल ही में हिना खान पहुंचीं सोनी के शो सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में, जहां उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी नजर आए। इस दौरान हिना और रॉकी के साथ-साथ सभी कंटेस्टेंट्स भी खुलकर नाचे। इस दौरान हिना और रॉकी का एक बेहद प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रॉकी और हिना का रोमांस हुआ वायरल 

टीवी की दुनिया की मशहूर जोड़ी हिना खान और रॉकी जायसवाल का एक रोमांटिक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये वीडियो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के सेट से सामने आया है, जहां दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में हिना खान और रॉकी जायसवाल के बेहतरीन कपड़े, शो के सेट की रंगीन सजावट और शो के कंटेस्टेंट्स की शानदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल छू लिया है। दोनों का अब एक वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है जिसमें हिना बहुत प्यार से रॉकी क तरफ देख रही हैं और उनके गाल भी खींच रही हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हिना और रॉकी की जोड़ी ने मचाया धमाल

वीडियो में हिना खान येलो कलर के खूबसूरत सूट में नजर आ रही हैं, तो वहीं रॉकी जायसवाल ऑफ-व्हाइट शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों का साथ शो में काफी आकर्षक नजर आ रहा है। इस वीडियो में उनके साथ शो के कंटेस्टेंट्स भी इंडियन ट्रेडिशनल कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं और वे बारातियों की तरह पीछे डांस कर रहे हैं, जिससे सेट का माहौल और भी रंगीन हो गया है।

विज्ञापन

हिना और रॉकी की प्रेम कहानी

हिना खान और रॉकी जायसवाल की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात एक टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी और इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को नया मोड़ दिया। बीते कई सालों से ये जोड़ी एक-दूसरे के साथ है और दोनों अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर प्यार भरे पोस्ट भी साझा करते हैं। कुछ दिन पहले हिना ने रॉकी के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने साथी को लेकर अपने दिल की बात कहि थी।

‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ का नया ट्विस्ट

‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ के इस सीजन में एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को दो टीमों में बांटा जाएगा। एक टीम में लड़के होंगे और दूसरी टीम में लड़कियां। इस नए कॉन्सेप्ट ने शो को और भी रोमांचक बना दिया है। दर्शकों को ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस सीजन में जीत हासिल करती है और किसकी कुकिंग स्किल्स ज्यादा प्रभावी साबित होती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ