Hina Khan: टीवी की ‘अक्षरा’ यानी पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। हिना इंस्टाग्राम पर दिनभर में कई पोस्ट शेयर कर देती हैं। गौरतलब है कि हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। ऐसे में हिना को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि हिना खुद की हिम्मत बांधे हुए है और लगातार खुद को मोटिवेट कर रही हैं। हिना का लेटेस्ट पोस्ट भी कुछ ऐसा ही है, जिसमें हिना खुद को मोटिवेट कर रही हैं।
हिना ने फिर शेयर किया पोस्ट
दरअसल, कुछ देर पहले हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में हिना ने लिखा है कि जब आप चमत्कारों में विश्वास करते हैं, जब आप प्रार्थना की शक्ति में विश्वास करते हैं, जब आपके विचार पॉजिटिव होते हैं, जब आपके इरादे नेक होते हैं, जब आपका सब्र खूबसूरत होता है और जब आप अल्लाह के बारे में अच्छा सोचते हैं, तो ‘आपके लिए कुछ भी हो सकता है’। अल्लाह यह सब कुछ एक सेकंड में बदल सकता है।
अल्लाह से मांगी दुआ
इतना ही नहीं बल्कि ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी भी शेयर की है। इस पोस्ट में हिना ने लिखा है कि अल्लाह हमारे लिए हमसे भी अच्छा सोचता है।अल्लाह जानता है कि जो हो रहा है उसे स्वीकार करना आपके लिए कठिन है। वह जानता है कि हमें आराम की जरूरत है। वह यह भी जानता है कि इन दिनों आपको क्या परेशान कर रहा है।
Hina Khan
दुआ करने की इजाजत…
हिना ने आगे लिखा कि उसको पता है कि आपका दिल क्या चाहता है। वह आपके बारे में सब कुछ जानता है और सच में वह एकमात्र व्यक्ति है जो हमेशा आपके साथ रहता है। वह तुम्हें कभी खाली हाथ नहीं छोड़ेगा। यदि अल्लाह ने आपको हाथ उठाने और इसके लिए दुआ करने की इजाजत दी है, तो जान लें कि वह चाहता है कि आप ऐसा करें। तो बस उस पर भरोसा रखें और उम्मीद न खोएं और अपनी दुआएं न छोड़ें। शीघ्र ही वह आपको वो देगा जो आप चाहते हो। इंशा अल्लाह।
Hina Khan
ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हिना
गौरतलब है कि जबसे हिना खान के ब्रेस्ट कैंसर की खबर दुनिया के सामने आई है, तबसे सभी अभिनेत्री के लिए परेशान हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। हिना भी लगातार खुद को मोटिवेट करने में लगी है और इसका अंदाजा उनके पोस्ट से लगाया जा सकता है। हिना का कैंसर का इलाज चल रहा है। देखने वाली बात होगी कि हिना को पूरी तरह से ठीक होने में कितना टाइम लगेगा?
यह भी पढ़ें- संसद के मानसून सत्र में छाईं MP Kangana Ranaut, बोलने के अंदाज के कायल हुए सांसद
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 mins agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
1 hr agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
3 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
4 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
6 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
7 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines