Hina Khan: हिना खान इस साल रोजे रख रही हैं और फैंस को इसका अपडेट भी दे रही हैं। हिना खान को इस दौरान सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव देखा जा सकता है। एक्ट्रेस अपनी मां के साथ मजेदार वीडियो भी बना रही हैं। साथ ही जमकर वर्कआउट भी कर रही हैं। अब कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हिना इतना सब कुछ करेंगी, तो उन्हें तकलीफ तो होगी ही।
हिना खान ने शेयर की तस्वीर
अब खुद हिना खान ने फैंस के साथ शेयर किया है कि वो दर्द में हैं। रोजे के बीच एक्ट्रेस को दर्द उठ गया है। हिना खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी तकलीफ का खुलासा किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने ट्रीटमेंट की भी झलक दिखाई है। आपको बता दें, रोजलिन खान तो कई दिनों से कह रही हैं कि कैंसर पेशेंट को अच्छे खाने और पानी की जरूरत पड़ती है, नहीं तो दवाइयों की वजह से क्रैम्प्स आ सकते हैं।
हिना खान को कहां हुआ दर्द?
साथ ही रोजलिन ने हिना खान के जिम जाने पर भी सवाल उठाए थे। अब लगता है रोजलिन की बातें सच हो गई हैं। हिना खान का लेटेस्ट पोस्ट तो यही दर्शा रहा है कि उनका दर्द से बुरा हाल है और अब वो घरेलु उपचार करने पर मजबूर हैं। एक्ट्रेस ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक फोटो शेयर कर रिवील किया है कि उनकी पीठ दुख रही है। इस फोटो में हिना खान लेटी हुई हैं और उनकी बैक पर कुछ पत्ते रखे हुए हैं।
Hina Khan
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 4 कब होगा शुरू? होस्ट का नाम भी रिवील
दर्द पर काबू पाने के लिए क्या कर रहीं हिना खान?
अब ये किस चीज के पत्ते हैं? वो तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन हिना खान ने बताया है कि इन पत्तों का इस्तेमाल बैक पेन से राहत पाने के लिए किया जाता है। हिना खान अब इन पत्तों को अपनी कमर पर रखकर दर्द से छुटकारा पाने की कोशिश कर रही हैं। वैसे भी रोजे के बीच एक्ट्रेस कोई पेनकिलर नहीं ले सकतीं, ऐसे में घरेलु उपचार के अलावा हिना खान के पास कोई रास्ता नहीं है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
9 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
15 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
16 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines