Hina Khan: मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान हाल ही में मालदीव वेकेशन से वापस आई हैं। कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हिना अपना काम भी कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को फिल्म ‘दो पट्टी’ की स्क्रीनिंग में देखा गया। ये तो सभी जानते हैं कि हिना ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं, लेकिन फिर भी वो बिना हिम्मत हारे इस जानलेवा बीमारी का सामना कर रही हैं। हालांकि फिल्म ‘दो पट्टी’ की स्कीनिंग में जब हिना आई, तो कोई उनका बच्चे की तरह ख्याल रखता नजर आया। आइए जानते हैं कि आखिर किसने हिना का इतना ख्याल रखा?
‘दो पट्टी’ की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची हिना खान
दरअसल, हिना जब फिल्म ‘दो पट्टी’ की स्क्रीनिंग के लिए गईं, तो इस दौरान एक्ट्रेस ने जमकर कैमरे के सामने पोज दिए। इस दौरान शाहीर शेख, हिना का बेहद ख्याल रखते नजर आए। जब हिना कैमरे के सामने पोज देने जा रही थी, तो वो उनको पकड़े हुए थे और बिल्कुल बच्चे की तरह हिना को ट्रीट कर रहे थे। इसके बाद जब दोनों वहां से जाने लगे तो भी शाहीर शेख ने हिना का हाथ नहीं छोड़ा और एक सच्चे दोस्त की तरह पल-पल हिना के साथ रहे।
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
इतना ही नहीं बल्कि जब हिना वहां से जाने लगी, तब भी शाहीर, हिना को कार तक छोड़कर आए। इस दौरान भी शाहीर ने हिना का हाथ नहीं छोड़ा और उनको संभालते नजर आए। हिना के कार के बैठने से पहले दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। इसके बाद शाहीर ने हिना की कार का गेट खोला और उन्हें बैठने दिया। इस दौरान हिना सबको थैंक्स करती नजर आईं और हिना ने कहा कि दुआ में याद रखिएगा।
शाहीर शेख ने बच्चे की तरह हिना का ख्याल
इसके बाद हिना अपनी कार में बैठती हैं और सबको बॉय बोलकर वहां ये चली जाती हैं। हिना का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यूजर्स जमकर इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि हिना एक बहादुर और हिम्मत वाली लड़की हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि भगवान आपको एक हेल्दी लाइफ दे। तीसरे यूजर ने लिखा कि आप जल्दी ठीक हो जाओ हिना। एक और यूजर ने लिखा कि अपना ध्यान रखो।
ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं हिना
गौरतलब है कि हिना खान ने कुछ टाइम पहले अपने कैंसर के बारे में जानकारी दी थी। किसी को भी इस खबर पर भरोसा नहीं हुआ था, लेकिन सच यही था कि हिना ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर है। हालांकि हिना इसका इलाज करवा रही हैं और बेहद हिम्मत से इसका सामना कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- Tarzan Actor Death: 24 से ज्यादा चोटें, कंधे टूटे और शेर के काटने के निशान, ‘टार्जन’ बनना आसान नहीं
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
6 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines