हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Hina Khan फिर अस्पताल में भर्ती, बेस्ट कैंसर से लड़ती एक्ट्रेस मांग रही दुआ

Hina Khan Breast Cancer Update: फेमस एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। इस बीच हिना को फिर से अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक्ट्रेस के फैंस उनके लिए चिंता कर रहे हैं और हिना के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Hina Khan

Hina Khan Hospitalised Again: फेमस एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस इस जानलेवा बीमारी का बेहद हिम्मत से सामना कर रही हैं। उनकी एक कीमोथेरेपी हो चुकी है। अभी उसके टांकें उतने नहीं थे कि हिना खान फिर से अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस दुआ भी मांग रही हैं। इसका एक फोटो सामने आया है। वहीं हिना खान के फिर से अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने फिर फैंस की चिंता बढ़ा दी है। लोग एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Hina Khan

हिना ने खुद शेयर किया पोस्ट

दरअसल, हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसमें अस्पताल से एक फोटो साझा की है, जिसमें हिना अस्पताल के बेड पर हैं और उनका हाथ नजर आ रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हिना ने इसके कैप्शन में लिखा है Just Another Day Dua. हिना का ये पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, तो एक्ट्रेस के फैंस फिर से परेशान हो गए।

विज्ञापन

सभी को हुई हैरानी

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हिना खान ने अपने ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। हिना ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्हें स्टेज तीन का ब्रेस्ट कैंसर हैं। जैसे ही इंटरनेट पर ये खबर सामने आई, तो हर कोई हैरान रह गया। किसी को भी इस बात पर भरोसा नहीं हुआ कि हिना को स्टेज तीन का ब्रेस्ट कैंसर है। एक्ट्रेस अपनी हेल्थ का बेहद ध्यान रखती है। इसके बावजूद उन्हें इतनी खतरनाक जानलेवा बीमारी कैसे हो सकती है।

फैंस ने की दुआ

हालांकि लोगों को इस खबर पर ना चाहते हुए भी भरोसा करना पड़ा और हिना के फैंस ने उनके लिए दुआ की। वहीं, अब हिना खान का कैंसर का इलाज चल रहा है और एक्ट्रेस की पहली कीमोथेरेपी भी हो गई। बीते दिन एक्ट्रेस ने कीमोथेरेपी के बाद अपने पहले शूट पर होने की जानकारी लोगों के साथ शेयर की है। इस बीच अब हिना ने फिर से अस्पताल से फोटो शेयर की, तो फैंस फिर से चिंता में आ गए।

विज्ञापन

हिना के हेल्थ अपडेट का इंतजार

हर किसी के मन में इस टाइम ये ही सवाल है कि आखिर एक्ट्रेस को क्या हुआ है? क्या वो पूरी तरह से ठीक हैं? या फिर वो अपनी दूसरी कीमो को लिए अस्पताल गई हैं। हालांकि अब हिना को क्या हुआ है, ये तो वही बता सकती हैं। फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। साथ ही लोगों को उम्मीद है कि हिना जल्दी ही अपना हेल्थ अपडेट शेयर करेंगी।

यह भी पढ़ें- Kim Kardashian की बहन बॉलीवुड की इस हसीना की डुप्लीकेट! अंबानी की शादी के वीडियो ने दिया हिंट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola