Hina Khan Suffers Hot Flashes During Cancer Treatment: अभिनेत्री हिना खान जो इस समय स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करा रही हैं, अपने हेल्थ को लेकर फैंस को लगातार अपडेट देती रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फॉलोअर्स को बताया था कि वो कैंसर के इलाज के बीच म्यूकोसाइटिस से जूझ रही हैं। ये एक दर्दनाक साइड इफेक्ट है, जो कैंसर थेरेपी के दौरान पाचन तंत्र में सूजन की वजह से देखने को मिलता है। हाल ही में उन्होंने म्यूकोसाइटिस को लेकर फैंस को अपडेट दिया कि उन्हें इससे राहत मिल रही है लेकिन अब उन्होंने एक और साइड इफेक्ट का जिक्र किया है जिसका सामना फिलहाल एक्ट्रेस कर रही हैं।
म्यूकोसाइटिस पर हिना खान ने दिया अपडेट
हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में जानकारी दी कि उनके म्यूकोसाइटिस में सुधार हो रहा है। उन्होंने लिखा-“मेरा म्यूकोसाइटिस काफी बेहतर है।” हालांकि इसके अलावा हिना को हर 10 मिनट में अपने चेहरे पर हॉट फ्लैशिज का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका चेहरा भी लाल पड़ रहा है। इससे चेहरे पर काफी गर्मी लगती है। आपको बता दें ये कीमोथेरेपी, रेडिएशन और हार्मोन थेरेपी जैसे उपचारों का सामान्य लेकिन परेशान करने वाला साइड इफेक्ट है। ये लक्षण न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी थकाने वाले हो सकते हैं, जिससे आम जीवन जीना काफी मुश्किल हो जाता है।
हिना खान के मजबूत इरादे
गौरतलब है तमाम मुश्किलों के बाद भी हिना खान ने हार बिल्कुल भी नहीं मानी है, वो लगातार हर मुसीबत का एक स्माइल के साथ सामना कर रही हैं। हिना हाल ही में एकता कपूर के गणपति उत्सव में भी शामिल होने पहुंची थीं, जो कि कैंसर के बाद उनका पहला पब्लिक इवेंट था। हिना खान ऐसी हालत में भी सामान्य जीवन को जीने की हर कोशिश कर रही हैं जो वो कर सकती हैं।
हिना खान का कैंसर अपडेट
कुछ दिन पहले हिना खान ने अपने सभी फैंस को जानकारी दी है कि उनकी 4 कीमोथेरेपी पूरी हो चुकी हैं और अब बस 3 और कीमो सेशन और बचे हैं जो अभिनेत्री लेंगी। हिना लगातार अपने फैंस को अपने कैंसर की जर्नी के बारे में अपडेट कर रही हैं। हाल ही में हिना खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी के साथ भी तस्वीर शेयर की। हिना ने बताया कि खुद कैंसर को हराने वालीं अभिनेत्री महिमा ने कैसे उन्हें पहले कीमोथेरेपी के दौरान काफी मदद की थी। हिना का हौसला बढ़ाने के लिए महिमा चौधरी उनसे मिलने अस्पताल आई थीं।
यह भी पढ़ें: The Traitors: Urfi Javed से Karan Kundrra तक, एक-एक कंटेस्टेंट का आया नाम, Bigg Boss 18 को देगा टक्कर
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines