हिना खान ने एक बार फिर अस्पताल से तस्वीर शेयर कर दी है। एक्ट्रेस हर थोड़े दिन बाद अपने कैंसर के इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर लगाती हैं। अब एक बार फिर वो एडमिट नजर आ रही हैं। हिना खान ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से फैंस को अपडेट दिया है। उनकी तस्वीर अस्पताल से वायरल हो रही है। इस फोटो में हिना का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा, लेकिन वो बेड पर दिखाई दे रही हैं और उनके सामने एक कप भी रखा हुआ है।
हॉस्पिटल में भर्ती हुईं हिना खान
इस तस्वीर से साफ पता चल रहा है कि हिना खान मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (Tata Memorial Hospital) में एडमिट हैं। उनकी बेडशीट पर अस्पताल का नाम भी नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए हिना ने कोई ईरानी गाना लगाया हुआ है। इसमें अल्लाह के 99 नाम हैं। ऐसा लग रहा है जैसे इस मुश्किल वक्त में हिना अल्लाह को याद कर उनसे हिम्मत मांग रही हैं। इसके अलावा उनके कई और पोस्ट सामने आए हैं।
Hina Khan Hospitalised
हिना को हुआ मजबूती का अहसास
हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट भी शेयर किया है। इसमें हिना खान ने कहा है कि ‘मैं जितना जानती था उससे ज्यादा स्ट्रॉन्ग हूं।’ आपको बता दें, इस जानलेवा बीमारी के सामने झुकने की जगह हिना खान ने मजबूती से लड़कर इसका सामना किया है। उन्होंने खुद को तो संभाला ही, साथ ही परिवार की भी हिम्मत टूटने नहीं दी। इसके अलावा हिना खान ने कैंसर पेशेंट्स को भी काफी मोटीवेट किया है।
Hina Khan
Hina Khan
यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन की मां को चाहिए कैसी बहू? क्या श्रीलीला की तरफ किया इशारा?
हिना खान ने पोस्ट वायरल
आपको बता दें, हिना खान के अपने अगले पोस्ट में एक बेहद इमोशनल कर देने वाली बात की है। हिना खान ने कहा, ‘एक दिन मैं बैठूंगी और खुद को बधाई दूंगी, मुस्कराऊंगी और कहूंगी ‘ये मुश्किल था, लेकिन मैंने इसे कर दिखाया’।’ इस पोस्ट से समझ आ रहा है कि हिना खान इस बीमारी से छुटकारा पाना चाहती हैं। वो सुकून भरी जिंदगी की तलाश में हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines