Himesh Reshammiya Badass RaviKumar: बॉलीवुड लवर्स के लिए एक गुड न्यूज़ है। जल्द ही पॉपुलर सिंगर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) एक बार फिर सिंगर के बाद एक्टिंग में कमबैक करने वाले हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर मूवी ‘बैडएस रवि कुमार’ (Badass Ravi Kumar) को लेकर बड़ा अपडेट आया है। अब इस फिल्म से हिमेश का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। जिसमें धांसू डायलॉग के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हुआ है। अब फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। पोस्टर को देखकर सभी के दिल की धड़कने बढ़ गई हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें, सिंगर हिमेश रेशमिया इससे पहले भी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। हालांकि, लम्बे समय से वो किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। ऐसे में फैंस उनके कमबैक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन अब फैंस का ये इंतज़ार खत्म हो गया है। अब ‘बैडएस रवि कुमार’ से उनकी एक बार फिर फिल्मी दुनिया में एंट्री हो गई है। इस पोस्टर को खुद एक्टर ने शेयर करते हुए लिखा, ‘बैडएस रवि कुमार 11 अक्टूबर 2024 दशहरा पर रिलीज़ हो रही है। द एक्सपोज़ फ्रेंचाइजी जारी है।’
खतरे में है जवान का रिकॉर्ड
वहीं, पीछे जो धमाकेदार डायलॉग चल रहा है उसमें आप किसी को कहते हुए सुन सकते हैं, ‘तू तूफ़ानीओ से खेल रहा है रवि कुमार।’ जिसके जवाब में एक्टर कहते हैं, ‘जिन तुफानो में तुम जैसो के झोपड़े उड़ जाया करते हैं उन तूफानों में हम अपने कपड़े सुखाया करते हैं।’ इसे देखने के बाद यूजर्स भी रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि अब जवान मूवी का रिकॉर्ड खतरे में हैं। तो कोई कहता नजर आया ‘चलो अब अच्छी कॉमेडी मूवी देखने को मिलेगी।’ अब फैंस एक्टर की तारीफों में पुल बांधते हुए नजर आ रहे हैं।
प्रभु देवा भी हैं फिल्म का हिस्सा
वहीं, फिल्म की बात करें तो इसमें जहां एक तरफ हिमेश धमाकेदार एक्शन अवतार में दिखाई देने वाले हैं। वहीं, प्रभु देवा (Prabhudeva) भी फिल्म में नेगेटिव रोल प्ले करते दिखेंगे। अब इस पोस्टर पर सभी का पॉजिटिव रिस्पांस देखने को मिल रहा है। रिएक्शन देखकर तो ऐसे ही लगता है जैसे ये फिल्म सच में सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। अब फैंस को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
13 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
15 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
16 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
19 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
19 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
20 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines