Himesh Reshammiya Father Vipin Reshammiya Funeral: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया के निधन से न सिर्फ सिंगर और उनके परिवार को सदमा लगा है, बल्कि इंडस्ट्री में भी मातम पसरा हुआ है। हिमेश ने जहां अपने पिता को खोया है, वहीं इंडस्ट्री को भी विपिन के निधन से बड़ा झटका लगा है। सभी विपिन की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि विपिन का अंतिम संस्कार कब किया जाएगा?
कब होगा विपिन का अंतिम संस्कार?
मिली जानकारी के अनुसार, हिमेश के पिता विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार आज यानी 19 सितंबर को होगा। जी हां, आज ही विपिन के अंतिम दर्शन हो सकेंगे। हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी देते हुए मशहूर फैशन डिजाइनर वनिता थापर ने बताया है कि विपिन का अंतिम संस्कार आज 19 सितंबर को जुहू में स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। हालांकि विपिन के अंतिम संस्कार के बारे में अभी परिवार की ओर से जानकारी नहीं मिल पाई है।
क्या बोलीं फैशन डिजाइनर वनिता थापर?
वनिता थापर ने कहा है कि विपिन के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा है। मैं अभी भी इस पर भरोसा नहीं कर पा रही हूं। वे न सिर्फ एक कमाल के इंसान थे, बल्कि उनका और हमारा 20 साल पुराना रिश्ता था। वे म्यूजिक को बेहद बारीकी से परखना जानते थे और ध्यान रखते थे। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी बेहद कमाल का था।
म्यूजिक के बेहद करीब थे विपिन
विपिन रेशमिया की बात करें तो वे म्यूजिक के दीवाने थे। मानो संगीत तो उनके रग-रग में बसा हो। उन्होंने हमेशा खुद से ऊपर संगीत को रखा और इसी पर पूरा ध्यान दिया। आज भले ही वे इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन संगीत के लिए उनके प्यार और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने न सिर्फ खुद को संगीत को सौंपा, बल्कि अपने बेटे हिमेश में भी इसके लिए इतना प्रेम देखकर उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया।
यह भी पढ़ें- Malaika Arora के बाद अब मशहूर एक्टर सिंगर के पिता का निधन, Himesh Reshammiya को सदमा
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
9 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
11 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
12 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
17 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
18 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
18 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
18 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
20 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines