Himanshi Khurana ने किया नए बॉयफ्रेंड का 'सॉफ्ट लॉन्च'? ब्रेकअप के बाद वीडियो में दिखाई खास की झलक

Himanshi Khurana: हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ा दी हैं। एक्ट्रेस ने अब एक लड़के के साथ वीडियो पोस्ट किया है। इसे लोग उनका बॉयफ्रेंड बता रहे हैं।

Himanshi Khurana

हिमांशी खुराना के नए बॉयफ्रेंड की झलक आई सामने। (Photo Credit- Instagram)

Himanshi Khurana: खुद को नेशनल टीवी पर पंजाब की ऐश्वर्या राय कहने वाली मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना अचानक से लाइमलाइट में आ गई हैं। अब सोशल मीडिया पर हिमांशी खुराना की लव लाइफ के चर्चे हो रहे हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि हिमांशी खुराना को एक बार फिर से प्यार हो गया है। आसिम रियाज से ब्रेकअप के बाद हिमांशी खुराना की लाइफ में किसी लड़के की एंट्री हो गई है। ऐसा फैंस अचानक क्यों कह रहे हैं? दरअसल, इसके पीछे का कारण हिमांशी खुराना का लेटेस्ट वीडियो है, जो उन्होंने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है।

हिमांशी खुराना को फिर हुआ प्यार?

एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कार में बैठी हुई हैं और उनके साथ में एक लड़का भी दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस ने उस लड़के का चेहरा तो नहीं दिखाया, लेकिन लड़के का हाथ जरूर दिखाई दे रहा है। वहीं, इस वीडियो में हिमांशी खुराना सज-धजकर फूलों के साथ शर्माती और मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। वो फूलों को अपने चेहरे पर रखकर प्यार से अपने साथ बैठे हुए लड़के को देख रही हैं। साथ ही इस वीडियो पर हिमांशी खुराना ने रोमांटिक गाना भी लगाया है।

वीडियो में हिमांशी ने दिखाई नए बॉयफ्रेंड की झलक?

‘सैयारा’ फिल्म के रोमांटिक गाने ‘तुम हो तो’ के साथ हिमांशी खुराना ने ये वीडियो शेयर किया है। अब इसे लोग उनका हिंट समझ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे हिमांशी इस वीडियो में अपने नए बॉयफ्रेंड को सोशल मीडिया पर सॉफ्ट लॉन्च कर रही हैं। इस वीडियो को देख अब एक यूजर ने एक्साइटेड होते हुए सवाल किया, ‘ये आदमी कौन है हिमांशी?’ तो एक ने बधाई देते हुए लिखा, ‘बधाई हो हिमांशी, तुम खुश रहना डिजर्व करती हो।’ एक ने लिखा, ‘किसी खास के साथ लॉन्ग ड्राइव।’ तो कोई बोला, ‘सॉफ्ट लॉन्च।’ अब कुछ लोग तो आसिम को भी इस पोस्ट में टैग कर रहे हैं।

आसिम रियाज से ब्रेकअप पर हुआ था बवाल

आपको बता दें, आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का प्यार ‘बिग बॉस’ के घर में परवान चढ़ा था। दोनों ने नेशनल टीवी पर एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और फिर कुछ साल बाद धर्म की दीवार दोनों के रिश्ते की तबाही का कारण बन गई। इन दोनों का ब्रेकअप बाद में काफी कंट्रोवर्शियल हो गया। अब फाइनली लग रहा है कि हिमांशी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं और किसी को डेट कर रही हैं। हालांकि, अभी एक्ट्रेस ने रिलेशनशिप में होने की रूमर्स को कन्फर्म नहीं किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ